Breaking

मंगलवार, 27 जून 2023

प्रयागराज / आगामी त्योहारो को लेकर जिला पंचायत सभागार मे पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न.

प्रयागराज, पुलिस कमिश्रनर रमित शर्मा की अध्यक्षता में आगामी त्योहारो को लेकर जिला पंचायत सभागार में पीस कमेटी की आवश्यक बैठक सम्पन्न। बैठक की अध्यक्षता मे जिले भर से आये पीस कमेटी सदस्यो पार्षदो सिविल डिफेन्स अपराध निरोधक समाज सेवी भारी सख्या में मौजूद रहे। आगामी त्योहार बकरीद कावड़ यात्रा को   शान्ति पूर्ण मनाये जाने की अपील की। वक्ताओ ने कहा गंगा जमुनी तहजीब हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी एक दूसरे के त्योहारो पर आपसी भाई चारे के साथ मनाते आये है आगे भी ऐसा ही होगा। इदुल अज़हा (बकरीद)पर्व एवं सावन मास पर बिजली पानी स्लाटर हाऊस कुर्बानी स्थलो पर साफ सफाई जैसे मूलभूत सुविधाओं की पूर्ती पर चर्चा हुयी। कुर्बानी के बाद बचे हुये गोश्त व खाल को उचित चिन्हीत स्थानों पर ही डाले। बैठक में एडीएम सिटी मदन कुमार,शहर अपर एसीपी, गंगापार ममुनापार अपर पुलिस कमिश्नर,एडिशनल सीपी पार्षद कुसुम लता गुप्ता सघुनाथ द्विवेदी रवि शंकर द्विवेदी प्रमोद भारतीय ब्रजेशा नन्द महराज प्रणविजय जरार दिगम्बर त्रिपाठी प्रीतम सिंह सरदार प्रीतम सिंह मो अनस के पार्षद  आनन्द घिड़ियाल के साथ भारी सख्या में लोग मौजूद रहे।  
बैठक का संचालन सत्येद्र तिवारी, अब्दुल अज़ीम(चाँद मियाँ) ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments