Breaking

मंगलवार, 27 जून 2023

कौशांबी / मनौरी ओवर ब्रिज पर टकराये बाइक सवार, लहुलुहान हालत में स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

कौशाम्बी  जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी ओवर ब्रिज के ढाल पर  रात्रि लगभग 12 बजे आमने सामने दो मोटर साइकिल सवार आपस में टकरा गए, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मनौरी कस्बे के लोगों ने पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा दिया, मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश कुमार पासी उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र गुलाब पासी निवासी मनौरी गांव थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे जैसे ही वह मनौरी ओवर ब्रिज के ढाल के पास पहुंचे सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार राजेश पटेल उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र अयोध्या पटेल ग्राम पिपरी थाना चरवा से जोरदार टक्कर हो गई, दोनों बाइकों में टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए, हादसे की जानकारी मिलते मौके पर आस पास मौजूद लोगों ने पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को चायल हॉस्पिटल भेजवा दिया, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments