Breaking

शनिवार, 17 जून 2023

एक्शन में एसीएमओ खीरी / एनएचएम के अंतर्गत तैनात 41 संविदा कर्मचारियों का हुआ तबादला

लखीमपुर खीरी। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात एनएचएम के 41 संविदा कर्मचारियों का तबादला जिला स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष/ जिला अधिकारी के अनुमोदन के आधार पर जिला स्वास्थ्य समिति सचिव / सीएमओ खीरी डॉ. संतोष गुप्ता द्वारा किया गया है। जिससे एसपीरेशन ब्लॉक पर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा सके।

सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए 12 बीपीएम, 15 बीसीपीएम और 14 बैम का तबादला जिले के अंदर ही अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया है। इन सभी के द्वारा आशा और संगिनी सहित अन्य कर्मचारियों के भुगतान में देरी की शिकायतें मिल रही थीं। कारण पूछे जाने पर एक दूसरे पर दोषारोपण किया जाता है। यह सभी तबादले 9 जून 2023 को हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के क्रम में जिला स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष / जिला अधिकारी के अनुमोदन के आधार पर किए गए हैं। जिससे मुख्यमंत्री जी के उद्देश्य के अनुसार एसपीरेशन ब्लॉक को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एनएचएम के अंतर्गत तैनात समस्त संविदा कर्मचारियों के तबादले का अधिकार जिला स्वास्थ्य समिति के पास होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments