Breaking

शुक्रवार, 9 जून 2023

11 जून को बिलोबी हॉल में भाजपा का सुशासन दिवस, यातायात विभाग ने जारी की एडवाइजरी

● एडवाइजरी यातायात पुलिस जनपद खीरी (दिनांक 09.06.23)

● दिनांक- 11.06.2023 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विलोबी हॉल में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत ट्रैफिक प्लान जनपद खीरी

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिनांक 11.06.2023 दिन रविवार को भारतीय जनता पार्टी के 09 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण होने पर विलोबी हॉल लखीमपुर खीरी में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने तथा जनपद लखीमपुर खीरी शहर क्षेत्र में यातायत व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु निम्न यातायत प्रबंधन जैसे पार्किंग स्थल, डायवर्जन व अन्य यातायात प्रबंधन के प्रबंध किये गये हैं जिनका विवरण निम्नवत है।

पार्किंग
पार्किंगः- 01- पुराना एसपी बंगला- पलिया, भीरा, निघासन व तिकुनिया की तरफ से आने वाले वाहन (बस, चार पहिया, मैजिक आदि ) महेवागंज, बैकुंठधाम व कपूरथला होते हुए पुराने एसपी बंगला में पार्क करेगें और वहाँ से विलोबी हॉल तक पैदल जायेगें। 

पार्किंगः- 02- पुलिस लाईन खीरी- गोला, धौरहरा, खीरी, ओयल की तरफ से आने वाले वाहन (बस, मैजिक, चार पहिया आदि) पुलिस लाईन में पार्क करेगें और वहाँ से विलोबी हॉल तक पैदल जायेगें।

रूट डायवर्जन
1-कपूरथला से महेवागंज जाने वाले वाहन इमली तिराहा या हिदायतनगर, बनवारीपुर होते हुए महेवागंज की तरफ जायेगें।

2-कपूरथला से महेवागंज की तरफ जाने वाले सभी वाहन (दो पहिया, चार पहिया, ई-रिक्शा आदि) पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments