Breaking

मंगलवार, 9 मई 2023

नगर निकाय चुनाव / खीरी डीएम-एसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जाना हाल

लखीमपुर खीरी 09 मई। जिले में निकाय चुनाव के समाप्त होने के बाद मतपेटियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी गणेश प्रसाद साहा मंगलवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। 

डीएम एसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं, सीसीटीवी आदि को चेक किया। इसका अंकन मुआयना रजिस्टर में किया। सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों को आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए। मतपेटियों की सुरक्षा पूरी सतर्कता से करने की हिदायत दी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। डीएम-एसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। मंडी सचिव को निर्देश दिए कि मतगणना के दिन मंडी बंद रखी जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments