Breaking

शुक्रवार, 12 मई 2023

महिला शक्ति सामाजिक समिति के प्रयास से टूटने से बचा एक और दाम्पत्य जीवन

ग्रेटर नोएडा। बीती 8 मई 2023 को एक और परिवार को टूटने से बचाते हुए महिला शक्ति सामाजिक समिति  की अनुभवी टीम ने खुशहाल दाम्पत्य की बुनियाद रखी।

उल्लेखनीय है कि दादरी में रहने वाली प्रीति की शादी लुधियाना निवासी नितेश से तकरीबन 2 साल पहले हुई थी और आपसी गलतफहमियां  एवं परिवार वालों की बेवजह दखलंदाजी के कारण इनके झगड़े शुरू हो गए और करीब 4 महीने पहले  प्रीति अपने घर वापस आ गई| रिश्ता लगभग समाप्त हो गया| 2 मार्च 2023 को जब महिला शक्ति सामाजिक समिति की टीम महिला जागरूकता के तहत  दादरी पहुंची तो टीम से मिलकर प्रीति को अपने जीवन में आशा की किरण दिखाई दी|  उसने टीम सदस्यों से मिलकर अपनी समस्या उनके सामने रखी  समिति महिला टीम ने इसके पति से बात की और दोनों की काउंसलिंग कई राउंड की गई|  नतीजतन दोनों पति पत्नी के साथ परिवार वालों को भी यह विश्वास हुआ कि फिर से नए सिरे से इनके वैवाहिक जीवन की शुरुआत हो सकती है| 
 5 अप्रैल को दोनों पति पत्नी एक साथ रहने को तैयार हो गए पर हमने उन्हें 1 महीने और अच्छी तरह से सोचने का वक्त दिया और आज महिला टीम के काउंसलिंग सेंटर जो कि गामा फर्स्ट कादंबर शॉपिंग कॉन्पलेक्स में है से दोनों अपने नए जीवन की शुरुआत करने के लिए लुधियाना को रवाना हुए| दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाया मिठाई खिलाई और अपने पिता के साथ-साथ हम सब बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, | समिति में अध्यक्ष साधना सिन्हा, इस केस की कोऑर्डिनेटर स्मृति दीक्षित के अतिरिक्त शशि कौशिक, अनामिका मित्तल, विद्या , साधना गुप्ता अंकिता सिंह एवं गायत्री राजपूत ने भाग लिया| अपनी एक और कोशिश को सफल होते देख हमारी पूरी टीम आज एक बार फिर खुशी एवं उत्साह से भर गई है आपको यह बता दे की गूगल पर महिला हेल्पलाइन डालने पर सबसे पहले  महिला शक्ति सामाजिक समिति का नंबर आता है और जिसे फाइव स्टार की रेटिंग भी मिली हुई है फलस्वरूप हर दिन करीब 2 से 3 फोन कॉल जरूर आते हैं| जिसपर सक्रिय महिला टीम निस्वार्थ भाव से पूरे मनोयोग से इस पर  काम भी करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments