लखीमपुर खीरी 13 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद लखीमपुर के लिए कलेक्ट्रेट में बनाए गए नामांकन कक्षों का जायजा लिया, संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह एडीएम संजय कुमार सिंह के साथ नामांकन कक्षों का निरीक्षण करने पहुंचे, सभी व्यवस्थाएं उन्हें दुरुस्त मिलीं। नामांकन पत्र लेने आने वाले व्यक्ति के संबंध में नाम और पता के साक्ष्य के तौर पर आधार या किसी पहचान पत्र को जरूर देखा जाए। नामांकन कक्ष में मौजूद आरओ/एआरओ से नामांकन की अद्यतन स्थिति जानी। निर्देश दिए कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान मा. राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
डीएम ने नामांकन परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सतर्क दृष्टि रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डिप्टी डीईओ संजय कुमार सिंह एसडीएम विधेश, धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
● दिनांक 13 अप्रैल को नगरीय निकाय हेतु अध्यक्ष एवं सदस्य पदों हेतु बिक्री किए गए नामांकन पत्रों का विवरण....
नपाप लखीमपुर के लिए अध्यक्ष पद हेतु 02 व सदस्य पद हेतु 42, नपं खीरी टाउन के लिए अध्यक्ष पद हेतु 03, सदस्य पद हेतु 11, नपं ओयल में अध्यक्ष पद हेतु 03 एवं सदस्य हेतु 21 नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
नपाप गोला गोकर्णनाथ के लिए अध्यक्ष पद हेतु चार, सदस्य पद हेतु 26 नामांकन पत्र एवं नपं मैलानी के अध्यक्ष पद हेतु 06, सदस्य पद हेतु 24 नामांकन पत्र बिक्री हुए।
नपाप पलियाकला के लिए अध्यक्ष पद हेतु 05, सदस्य पद हेतु 37 एवं नपं भीरा के अध्यक्ष पद हेतु 04 एवं सदस्य पद हेतु 36 नामांकन पत्र बिक्री हुए।
नपाप मोहम्मदी के लिए अध्यक्ष पद हेतु 05 नामांकन पत्र, सदस्य पद हेतु 45 नामांकन पत्र एवं नगर पंचायत बरबर के अध्यक्ष पद हेतु 02 एवं सदस्य पद हेतु 33 नामांकन पत्र बिक्री हुए।
नपं धौराहरा के अध्यक्ष पद हेतु 05 एवं सदस्य पद हेतु 52 नामांकन पत्र बिक्री हुए।
नपं निघासन के अध्यक्ष पद हेतु 14 व सदस्य पद हेतु 24 एवं नपं सिंगाही के अध्यक्ष पद हेतु चार, सदस्य पद हेतु 24 नामांकन पत्र बिक्री हुए।
● नगरीय निकायों में अध्यक्ष के सात, सदस्य के दाखिल हुए 77 नामांकन
नगरीय निकाय अध्यक्ष पद के लिए निघासन, गोला एवं मैलानी में दो- दो नामांकन पत्र व धौराहरा में एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। वही सदस्य पद के लिए नगरीय निकाय लखीमपुर में 12, गोला - 13, ओयल-16, पलिया-सात, भीरा-05, मैलानी- 06 सिंगाही-14, धौराहरा एवं मोहम्मदी 02-02 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
● डीएम ने किया कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी 13 अप्रैल। गुरुवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एडीएम संजय कुमार सिंह के संग नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित एवं संचालित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।
डीएम ने कंट्रोल रूम प्रभारी चकबन्दी अधिकारी राजेन्द्र राम से कंट्रोल रूम संचालन के संबंध में जरूरी जानकारी ली, निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का नियमित अनुश्रवण, पर्यवेक्षण करते हुए समयबद्ध गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। गंभीर एवं महत्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जाए।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि निर्वाचन कंट्रोल रूम एवं शिकायत प्रकोष्ठ निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक 24X7 कार्यरत रहेगा। इसके प्रभारी चकबन्दी अधिकारी राजेन्द्र राम बनाये गये हैं तथा तीन पालियों में सहायक प्रभारी अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। निर्वाचन कंट्रोल रूम एवं शिकायत प्रकोष्ठ का मोबाइल नम्बर 8957472810 है। इस मोबाइल नम्बर पर निर्वाचन से सम्बन्धित कोई भी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है तथा सूचना / जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments