प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद और उसके करीबियों पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। अतीक के एक और करीबी उबैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उबैद पर 2 दिन पहले ही 2 करोड़ की रंगदारी का केस दर्ज हुआ था। गौरतलब है कि उमेश पाल मर्डर केस के बाद से अतीक और उसके गुर्गों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। अब तक कई अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल चुका है और कई गिरफ्तारियां हुई हैं। अतीक को हालही में उम्रकैद की भी सजा हो चुकी है और उसके परिवार के कई लोग जांच के दायरे में हैं। अतीक के बेटे असद के तीन मददगार हो चुके हैं गिरफ्तार इससे पहले अतीक के बेटे असद की मदद करने के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इन सबको दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ये सभी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हुए थे। गिरफ्तार किए गए युवकों में से एक का नाम जावेद है, दूसरे का नाम आरिफ है जो अतीक का ड्राइवर बताया जाता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमेश पाल हत्या के तुरंत बाद असद मार्च के पहले हफ्ते में दिल्ली आया था और करीब 15 दिन दिल्ली में आकर रुका था। असद दिल्ली के संगम विहार इलाके में किसी जानकार के यहां रुका था।
सोमवार, 10 अप्रैल 2023
Home
/
अपराध
/
माफिया अतीक अहमद का करीबी उबैद गिरफ्तार, 2 दिन पहले ही दर्ज हुआ था 2 करोड़ की रंगदारी का केस
माफिया अतीक अहमद का करीबी उबैद गिरफ्तार, 2 दिन पहले ही दर्ज हुआ था 2 करोड़ की रंगदारी का केस

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
अपराध
Tags:
अपराध
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments