Breaking

मंगलवार, 7 मार्च 2023

प्रयागराज / कल लोकनाथ पर फिल्मी गीतों पर होगा होलियारों का धमाल

रात में होगा होलिका दहन, रंगों की सज गई दुकानेंं, खरीददारों की उमड़ी भीड़

प्रयागराज। लोकनाथ और चौक की होली अन्य शहरों की होली से जरा हट कर होती है। यहां होली के दूसरे दिन कपड़ा_फाड़_होली होती है। यानी एक तरफ जहां ऊपर से पाइप के जरिए रंगों की बौछार होती है तो दूसरी तरफ हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर डीजे की धुन में थिरकते नजर आते हैं।यहां एक दूसरे के कपड़े फाड़ते हैं और बोलते हैं हैप्पी होली। बुधवार को कपड़ा फाड़ होली मनाई जायेगी। इस होली को दूर-दूर से लोग  शामिल होने और देखने के लिए यहां आते हैं। यहां हजार लोग एक साथ नजर आते हैं।करीब 30 स्पीकर लगाए जाते हैं। पांच क्विंटल से भी ज्यादा गुलाब की पंखुड़ियों, 11 क्विंटल अबीर और गुलाल और तीन क्विंटल कागज की कतरने मशीन से उड़ाई जाएंगी।
कमेटी के सदस्य बताते हैं कि यह होली सुबह 10 बजे से दोपहर करीब दो बजे तक होती है। उन्होंने कहा कि यहां होली खेलने के लिए लोग दूसरे शहरों से भी आयेंगे। इस बार लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई, हैदराबाद जैसे शहरों से लोग यहां पहुंच रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ खरीदारी के लिए बाजारों में रौनक नजर आ रही है। इसी के साथ होली पर विभिन्न प्रकार के पहने जाने वाले मुखौटे भी बाजारों में बिक रहे हैं। रंगो के त्योहार पर मोदी मैजिक दिखाई दे रहा है। मोदी पिचकारी और मोदी मुखौटे खासी तादाद में लोग पसंद कर रहे हैं।
त्यौहार के मद्देनजर बाजारों में भी रौनक बढ़ गयी है। खाने-पीने की दुकानों पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोकनाथ, चौक, सिविल लाइंस, कटरा, नैनी जैसे तमाम इलाकों में पापड़, गुझिया और नमकीन की दुकानें सज गयी हैं। मेहमानों के लिए तरह तरह के पकवान लोग घरों में बना रहे हैं।  वहीं रात को होलिका दहन के बाद लोग होलिका माई की पूजा अर्चना में जुट जायेंगे और सुबह दूसरे दिन शहर में रंगों की बौछार होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments