Breaking

रविवार, 19 मार्च 2023

श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला में धूमधाम से संपन्न हुआ होली मिलन समारोह एवं भाई चारा परिचय सम्मेलन

लखीमपुर। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा ( रजि.) लखीमपुर एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 के संयुक्त तत्वावधान में विशाल होली मिलन समारोह व भाई चारा परिचय सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया। राग, फाग, अनुराग के महापर्व होली के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में कवियों ने काव्य के रंग से उपस्थित जनसमूह को सराबोर कर दिया।
लखीमपुर शहर के गढ़ी रोड स्थित श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला में कायस्थ होली मिलन एवं परिचय सम्मेलन की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की स्तुति वंदना व आरती से हुई। 
इसके बाद चले परस्पर परिचय में कायस्थ जनों ने स्वयं का परिचय देते हुए अपने प्रतिष्ठानों, व्यवसायों, रोजगारों का परिचय दिया। समारोह में आये वरिष्ठजनों ने कायस्थ समाज मे संघर्षशील स्वजनों को सपोर्ट कर उन्हें स्थापित करने की बात कही।
 भाई चारा परिचय के बाद समारोह में आमंत्रित कवियों ने काव्य रंग बिखेर कर नेपथ्य में उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्यकलिका की हर प्रस्तुति पर नेपथ्य करतल ध्वनि से गुंजायमान हुआ। काव्यपाठ कार्यक्रम का संचालन लोकप्रिय युवा कवि कुलदीप श्रीवास्तव समर ने किया। कवि विशेष की प्रस्तुतियां विशेष रहीं।
इस कार्यक्रम में खास बात यह रही कि सभी कायस्थ समान रहे कोई मुख्य अतिथि या विशेष अतिथि नही बल्कि हर कायस्थ आयोजको के लिए विशेष था। कार्यक्रम का समापन फूलों की होली व सहभोज से किया गया। परस्पर परिचय कार्यक्रम के बीच सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था थी। 
समारोह में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रत्न खरे, श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष एड राजेश श्रीवास्तव, महासचिव प्रदीप सक्सेना मुजेश, कोषाध्यक्ष रविकांत श्रीवास्तव, अनीता निगम, विक्की सक्सेना, विओम हेल्थकेयर के डॉ ओ पी श्रीवास्तव, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की जिला सचिव आरती श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना,  विमल श्रीवास्तव, सरिता विमल श्रीवास्तव, शिप्रा श्रीवास्तव, एड अनुराग सक्सेना, नीरज श्रीवास्तव, शिवा श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, सुधाकर लाला, विक्की सक्सेना, विकास श्रीवास्तव, डीआरएक्स विकास श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, विजय अस्थाना, प्रांजल श्रीवास्तव, स्पर्श सिन्हा सहित तमाम कायस्थ उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments