● भारत वंदन कविता --
ऋषियों की ये धरा है भारत।
संस्कृतियों से भरा है भारत।
मानवता का रंग है भारत।
सब धर्मों का संग है भारत।
कबिरा की कविता है भारत।
गंगा सी सरिता है भारत।
बच्चन की मधुशाला भारत।
दिनकर और निराला भारत।
नेहरू गाँधी बोस है भारत।
युवाओं का जोश है भारत।
उज्ज्वल सी तरुणाई भारत।
समता की परछाई भारत।।
माँ की ममता वाला भारत।
पूतों का मतवाला भारत।
मीरा का विश्वास है भारत।
माधव का आभास है भारत।
नारी का सम्मान है भारत।
बेटी का उत्थान है भारत।
रानी लक्ष्मीबाई भारत।
न्याय की है अंगड़ाई भारत।
प्रेम की ये पहचान है भारत।
हृदयों का गुणगान है भारत।
त्योहारों का उत्सव भारत।
मधुसूदन या केशव भारत।
भगत सिंह का त्याग है भारत।
आज़ादी की आग है भारत।
क्रांतिकारी उद्गार है भारत।
जलियांवाला ज्वार है भारत।
लाल बहादुर वाला भारत।
सुंदर गोरा काला भारत।।
कुरुक्षेत्र संग्राम है भारत।
तपस्थल विश्राम है भारत।
अर्जुन की हुंकार है भारत।
गांडीव टंकार है भारत।
चक्र सुदर्शन वाला भारत।
युद्ध प्रदर्शन वाला भारत।
कवि / लेखक ◆ .... कुलदीप समर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments