Breaking

बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव आयोजन

प्रयागराज।इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। महासचिव पद पर नितिन शर्मा ने विजय हासिल की है। अध्यक्ष पद पर दूसरे स्थान पर अनिल तिवारी रहे हैं, जबकि महासचिव पद पर विक्रांत पांडेय दूसरे स्थान पर रहे हैं।
बाकी पदों की मतगणना जारी है। शाम पांच बजे तक सारे पदों का परिणाम आने की संभावना है। मुख्य चुनाव अधिकारी सीनियर एडवोकेट अनिल भूषण, उप चुनाव अधिकारी एडवोकेट वशिष्ठ तिवारी व एडवोकेट महेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में सोमवार को सुबह 10 बजे लाइब्रेरी हॉल में अध्यक्ष पदों की मतों की गणना शुरू हुई। अभी तक 67 राउंड की मतगणना हो चुकी है, जिसमें कुल 6690 मतपत्रों की गणना हुई है।इनमें अध्यक्ष के अलावा महासचिव के मत भी शामिल हैं। न्यू स्टडी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव महिला के पदों की मतगणना कराई जा
रही है। शाम 6 बजे तक कुल 2500 मतपत्रों की गणना की गई। 7 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक मतों की गणना होगी। शाम तक फाइनल चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments