Breaking

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ५६

             लखीमपुर डायरी / आज का पन्ना
                दैनिक जनजागरण न्यूज: 

● जिला पुरुष चिकित्सालय ओयल में पुड़िया, पान, मसाला, गुटखा खाकर इधर-उधर गंदगी करने वाले 8 लोगों पर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत चालान काटा गया है। 
जिसमें 1600 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया है।

 दैनिक जनजागरण न्यूज: ● गोला रोड स्थित लालपुर बैरियर के समीप शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के मासूम बच्चे शहर की मार्केट में दुकान दुकान जा कर दस दस बीस बीस रुपये मांग रहे है। इसी संस्था से सम्बंधित पूर्वांचल के स्कूलों की मदद के लिए चल रही है मुहिम।

 दैनिक जनजागरण न्यूज: ● मोहम्मदी- चौराहा पर ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली ने ठेले वाले को मारी टक्कर, दो लोगों के पैर टूटने की सूचना।

दैनिक जनजागरण न्यूज: ● संकटा देवी मार्ग पर अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर सदर तहसील में एसडीएम ने व्यापारियों की बुलाई बैठक, व्यापारियों ने अपना पक्का निर्माण स्वता तोड़ने के लिए मांगा समय, प्रशासन ने कहा 10 दिन से ज्यादा नही दे सकते समय, क्योंकिं मुख्यमंत्री का आदेश है। व्यापारी चाह रहे कि होली के बाद तक का समय दिया जाय।
बड़े चौराहे पर स्थित सोनू दालमोठ व्यापारी ने अपना पक्का अतिक्रमण कल से तोड़ने के लिए जताई सहमति।

             ◆ एक्शन में खीरी पुलिस
दैनिक जनजागरण न्यूज: दैनिक जनजागरण न्यूज: ● आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर जनपद खीरी में आने वाले विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा व यातायात को सुगम बनाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश।

दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना मैलानी पुलिस द्वारा, वांछित अभियुक्त अमर कुमार पुत्र रामसागर को गिरफ्तार किया गया।
● थाना मैलानी पुलिस द्वारा, वारंटी अभियुक्त परसराम पुत्र नन्दराम को गिरफ्तार किया गया।
● थाना तिकुनिया पुलिस द्वारा, 02 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, वांछित अभियुक्त अमर कुमार पुत्र रामसागर को गिरफ्तार किया गया।
● थाना निघासन पुलिस द्वारा, दुष्कर्म के पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त अनुज राना व 01 अन्य अभियोग में वांछित अभियुक्त मुन्ना को गिरफ्तार किया गया।
● थाना तिकुनिया पुलिस द्वारा, चोरी की घटना का सफल अनावरण करके चोरी की 01 मोटरसाइकिल तथा अवैध तमंचा व कारतूस सहित अभियुक्त जसवंत सिंह उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया गया।

दैनिक जनजागरण न्यूज: ● मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज पुलिस चौकी के संसारपुर तिराहे पर तेज गति से आ रही एक्स यू वी ने छेदालाल पुर के साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारी। दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस द्वारा उसे बांकेगंज सीएचसी लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

दैनिक जनजागरण न्यूज: ● सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में शुक्रवार को परिवहन कार्यालय के रोड़ सेफ्टी अवेयरनेस हाल में रेड क्रास सोसाइटी के सहयोग से स्वास्थ अवेयरनेस वर्कशाप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न वाहन यूनियन के पदाधिकारियों, वाहन स्वामियों, चालकों, कार्यालय में आये आवेदकगणों, कार्यालय कार्मिक द्वारा प्रतिभाग किया। रेड क्रास सोसाइटी की सचिव आरती श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने First aid Health के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। अवगत कराया कि जब किसी व्यक्ति के गले में अचानक कुछ फस जाये एवं उसे साॅस लेने में दिक्कत हो रही हो तो उसकी किस प्रकार मदद करनी चाहिए। साथ ही तमाम अन्य स्वास्थ्य सुरक्षाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी।

दैनिक जनजागरण न्यूज: ● शुक्रवार को जनपद खीरी के आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार क्षेत्र 1 सदर ने मय स्टाफ ग्राम रुद्रपुर खुर्द, मझरा थाना खीरी में दबिश दी। दबिश में संदिग्ध खेतों से कच्ची शराब, लहन बरामद की। मौके पर प्लास्टिक के थैली में भरी लहन को नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक रुद्र कांत मिश्र ने मय स्टाफ ग्राम पालचक, बुगियापुर थाना मोहम्मदी, ग्राम सहजना थाना उचौलिया में दबिश दी। दबिश में संदिग्ध घरों एवं खेतों के किनारे से भारी मात्रा में कच्ची शराब, लहन बरामद की। मौके पर लहन, चढ़ी भट्ठियों को नष्ट करते हुए 02 अभियुक्तों को कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक मनोज यादव क्षेत्र 3 निघासन ने मय स्टाफ ग्राम मझरा पूरब थाना तिकोनिया में दबिश दी। दबिश में जंगल किनारे से कच्ची शराब, लहन बरामद की। मौके पर लहन को नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक केपी सिंह क्षेत्र 4 पलिया व पलिया पुलिस थाना उपनिरीक्षक पीके मिश्र के साथ मय स्टाफ संयुक्त टीम बनाकर ग्राम पटवारा थाना पलिया में दबिश दी। दबिश में संदिग्ध घर से कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक अब्दुल अज़ीज़ क्षेत्र 7 धौरहरा ने मय स्टाफ ग्राम नरसिंहपुर थाना धौरहरा में दबिश दी।

दैनिक जनजागरण न्यूज: ● आज ब्लाक लखीमपुर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सदर योगेश वर्मा ,सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने दिव्यांगजनों को 90 ट्राई साइकिल, 5 कान की मशीन, 6 व्हील चेयर, 35 जोड़ा बैसाखी 5 स्मार्ट केन का वितरण किया।

दैनिक जनजागरण न्यूज: ● पलिया आवास से दौरे पर निकले विधायक रोमी साहनी, रास्ते में विधायक की निगाहें उन गरीब महिलाओं पर पड़ी, जो फड़ लगाए हुए एक दुकानदार से कपड़े खरीद रहीं थीं, विधायक रोमी साहनी ने दुकानदार से पूरा फड़ खरीदा और उन सभी गरीब महिलाओं को सारी स्वेटर बांट दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments