Breaking

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023

अंतराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 : विकास भवन में आज से सजेगी श्री अन्न ( मिलेट्स) प्रदर्शनी

लखीमपुर खीरी 24 फरवरी। जनपद खीरी में अंतराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के अवसर पर 25 फरवरी से 06 मार्च तक विकास भवन परिसर में मिलेट्स (श्री अन्न) की प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिसमे आटा, चावल आदि उपलब्ध रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा ने दी।

उन्होंने बताया कि श्री अन्न के अलावा प्राकृतिक खेती के किसानों द्वारा तैयार उत्पाद भी स्टाल पर बिक्री हेतु उपलब्ध होंगे। स्टाल पर श्री अन्न के बारे में जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। श्री अन्न से निर्मित भोज्य पदार्थ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाते है। श्री अन्न में मानव शरीर के लिए उपयोगी अति आवशयक पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

उन्होंने जनपद वासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि स्टाल पर पधारकर श्री अन्न तथा प्राकृतिक कृषि उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त करे। उपलब्ध  उत्पादों का अपने उपयोग के लिए क्रय भी कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments