Breaking

सोमवार, 16 जनवरी 2023

सड़क दुर्घटना में थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर घायल, एक महिला की मौत, पूरी खबर read more ...

सम्पूर्णानगर-खीरी। पलिया ब्लाक अंतर्गत थाना सम्पूर्णानगर के थानाध्यक्ष हनुमन्त लाल तिवारी किसी काम से एक प्राइवेट कार में सवार होकर निजी चालक के साथ निघासन की तरफ कहीं जा रहे थे कि निघासन स्टेट हाइवे पर उनका वाहन बगहिया तिराहे के पास पहुँचा था कि निघासन की तरफ से आ रही अल्टो कार यूपी 31 बी एस 8819 हनुमन्त की कार इको स्पोर्ट्स यूपी 32 जी डब्ल्यू 3535 से टकरा गई । बताया जा रहा है कि टक्कर घने कोहरे के चलते हुई इस टक्कर जहाँ हनुमन्त लाल तिवारी घायल हो गए वहीं अल्टो में सवार एक महिला सुखजीत कौर की मृत्यु हो गई तथा सन्दीप कौर एवं मन्नत कौर को हल्की चोटें आईं। हनुमन्त लाल सहित घायलों को पलिया सीएचसी पर ले जाया  गया जहाँ इलाज के बाद उन्हें लखीमपुर भेज दिया गया। घटना की जानकारी होने पर नवागत एसपी गणेश प्रसाद साहा घायल इंस्पेक्टर हनुमन्त को देखने पहुँचे उसके बाद  घटना स्थल का मुआयना किया।

एसपी श्री साहा के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि  जिस जगह दुर्घटना आज घटी है  वहाँ अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं । वहाँ घटनाएं क्यों घटती हैं इसका पता लगाया जाएगा सम्बन्धित विभाग के इंजीनियरों से बात की जाएगी एवं ऐसे उपाय करने के प्रयास किए जायेंगे कि घटनाएं न हों।

आपको बता दें थानाध्यक्ष हनुमन्त लाल तिवारी ने विभागीय कार्यों से इतर सामाजिक कार्यों के   चलते क्षेत्र के लोगों में अपनी एक  अलग छवि बना ली है। इसी के चलते आज जैसे ही क्षेत्र में उनके घायल होने की सूचना फैली लोग सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करने लगे। 

 संवाददाता- गोविन्द कुमार, सम्पूर्णानगर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments