भोपाल तस्वीर बेहद रोचक है इसलिए चर्चा का विषय बन गई। ये तस्वीर राजधानी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट की है। तस्वीर में बेहद सादगी भरे अंदाज में शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह कुछ संवाद कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारे तक आज सुबह से ही एक तस्वीर बेहद चर्चाओं में है। दरअसल इस तस्वीर में सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एयरपोर्ट में बैठे हैं। तस्वीर बेहद रोचक है इसलिए चर्चा का विषय बन गई। ये तस्वीर राजधानी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट की है। तस्वीर में बेहद सादगी भरे अंदाज में शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह कुछ संवाद कर रहे हैं। बता दें कद्दावर नेता शरद यादव का निधन हुआ है। जिनका पार्थिव देह आज विशेष विमान से भोपाल आना था। लिहाजा अंतिम दर्शन के लिए शिवराज सिंह और दिग्विजय सिंह दोनों ही नेता राजाभोज एयरपोर्ट में इंतजार कर रहे थे।शरद यादव का जन्म मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बाबई तहसील में हुआ है। लिहाजा उनका अंतिम संस्कार भी यही हुआ। अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली से पार्थिव देह पहले विशेष विमान से भोपाल लाया गया और फिर भोपाल से सड़कमार्ग से पैतृक गांव ले जाया गया। जहां विधिवत रूप से अंतिम संस्कार किया गया।इसी दौरान शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह की एक रोचक तस्वीर सामने आई है। और अब इस तस्वीर को सोशल मीडिया में लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं। लोगों ने रोचक कैप्शन के साथ तस्वीर को साझा किया है। कुछ लोग लिख रहे हैं कि आखिर दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान के बीच क्या संवाद हुआ होगा।मध्य प्रदेश की सियासत में दिग्विजय सिंह एक ऐसा नाम है। जो हमेशा चर्चाओं में रहता है। फिर चाहे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हो या फिर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का कोई धरना प्रदर्शन या फिर मप्र की सियासत से जुड़ा हुआ कोई मसला। ऐसा कोई मामला नहीं होता जिससे दिग्विजय सिंह का किरदार अछूता रहता हो। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब सूबे में कमलनाथ की सरकार थी तब भी दिग्विजय सिंह को सुपर सीएम बताया जाता रहा है।
सोमवार, 16 जनवरी 2023
Home
/
जनपद
/
मध्यप्रदेश की बदलती सियासत: सीएम शिवराज-दिग्विजय सिंह की रोचक तस्वीर बनी चर्चा का विषय
मध्यप्रदेश की बदलती सियासत: सीएम शिवराज-दिग्विजय सिंह की रोचक तस्वीर बनी चर्चा का विषय
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments