लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ४६
● जमानत :लखीमपुर खीरी हिंसा मामला : आशीष मिश्रा की जमानत पर फैसला सुरक्षित, जमानत पर सुनवाई पूरी हुई।
● प्रकरण : मोहम्मदी खीरी के सरैंया मोहल्ले में 6 बच्चों की मौत पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह का दौरा, उन्होंने कहा सीएम के संज्ञान में है बच्चों की मौत का मामला, सीएम को भेजेंगे लिखित पत्र। विधायक ने कहा स्वास्थ विभाग, प्रशासन, नगरपालिका रख रहा पैनी नजर।
● अतिक्रमण : लखीमपुर शहर में बड़े चौराहे से संकटा देवी मार्ग पर परसो से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, आज शाम तक चस्पा की जायेगी नोटिस।
● पथराव : भीरा में पुलिस टीम पर पथराव, बाइक सवार के खड़ी बस में टक्कर मारने के बाद तीन बाइक सवार हुए थे घायल, - आक्रोशित महावता समुदाय के लोगों ने बस को घेरकर किया कंडक्टर और क्लीनर के साथ कर रहे थे मारपीट, -:मौके पर पहुंची पुलिस बस को कब्जे में लेकर थाने आ रही थी, इस बीच भीड़ ने पुलिस पर भी किया पथराव।
● कल : सेवा भारती व जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा काशीराम संस्कार केंद्र के बच्चों को ऊनी वस्त्र, स्टेशनरी एवं टॉफी बिस्कुट वितरण का कार्यक्रम कल काशीराम संस्कार केंद्र होटल कंफर्ट इन के सामने काशीराम कॉलोनी में किया जाएगा। उक्त जानकारी जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा जारी विज्ञप्ति से प्राप्त हुई।
● सारथी : मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत जन समुदाय को परिवार नियोजन की सेवाओं से अवगत कराने हेतु सारथी वाहन का संचालन शुभारंभ किया गया। इसे हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार ने रवाना किया।
● सड़क सुरक्षा : सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत SHO खीरी दिनेश कुमार सिंह के सहयोग से ट्राफिक वालंटियर आदर्श वर्मा द्वारा ई-रिक्शा चालकों के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया, साथ ही ई-रिक्शा चालकों को पंपलेट देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने ई-रिक्शा को यथास्थान पर पार्क करने के लिए अपील करी गई।
● उद्घाटन : कैलाश बहादुर मेडिकल क्लीनिक, मेला रोड का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन डॉ इरा श्रीवास्तव रहीं एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
● खिचड़ी भोज ; प्रखंड फूलबेहड़ के ककरपिट्टा गांव में समरसता (खिचड़ी भोज ) का श्री चैतन्य नाथ मन्दिर में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त जानकारी, मोहित कुमार कनौजिया, प्रखण्ड संयोजक, संयोजन फूलबेहड़ ने एक विज्ञप्ति में दी।
● बालिका दिवस : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित विविध गतिविधियों के अनुक्रम में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन, डीपीओ संजय निगम के निर्देशन में महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के लिए गुरुवार को खीरी में स्कूल-कालेजों में छात्र-छात्राओं को शपथ ग्रहण कराई गई। साथ ही सुरक्षा, सम्मान के प्रति जागरूक किया।
● सड़क सुरक्षा : मुख्य सचिव, उप्र शासन से प्राप्त निर्देशों, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा के मार्गदर्शन, निर्देशन में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से जनपद खीरी मे ’’सड़क सुरक्षा माह’’ मनाया जा रहा।
सड़क सुरक्षा माह' अभियान कार्यक्रमों की श्रंखला में एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने सड़कों पर सड़क जागरूकता अभियान चलाया।
● कवच योजना : आज ए0एच0टी0यू0 टीम जनपद खीरी द्वारा थाना चंदन चौकी क्षेत्र मे कवच योजना के तहत भारत नेपाल सीमा पर लगी एसएसबी व एनजीओ और बॉर्डर के ग्राम देवराही जयनगर गावो मे जाकर सयुक्त टीम द्वारा बाल श्रम बाल भिक्षावृत्ति व मानव तस्करी बचपन बचाओ अभियान बाल विवाह इंडो नेपाल सीमा पर बसे गांव देवराही जयनगर के गांव के ग्राम प्रधानों तथा बॉर्डर पर लगे एसएसबी के बीओपी पर लगे जवानों से और भारत नेपाल के एनजीओ से संपर्क सूत्र आदान वार्ता कर दूरभाष का आदान प्रदान व जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
● गिरफ्तार : थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ अभियुक्त जाबेद बेग पुत्र कल्लू बैग को गिरफ्तार किया गया।
● रोजगार मेला : जिला सेवायोजन कार्यालय/मॉडल कॅरियर सेन्टर, जिला उद्योग केन्द्र, तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संयुक्त तत्वाधान में शासन के निर्देशानुसार 20 जनवरी को आकांक्षात्मक ब्लॉक धौरहरा के राजकीय इण्टर कालेज धौरहारा में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी रोहित कुमार ने दी।
● सामूहिक विवाह : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को ब्लॉक नकहा की 81 बेटियां धार्मिक रीति रिवाज से परिणय सूत्र में बंधीं। इनमें से 76 बेटियों ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच सात फेरे लिए। 05 बेटियों का मौलानाओं ने निकाह कराया। योजना के तहत सभी बेटियों के खातों में 35-35 हजार रुपए भेजे गए। गृहस्थी शुरू करने के लिए सभी नव विवाहितों को पायल, बिछिया, कुकर, बर्तन, श्रृंगारदान, कंबल आदि उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। समारोह में ग्रामीण क्षेत्र की 81 बेटियों के हाथ पीले हुए। समारोह में क्षेत्रीय विधायक योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
● कार्यवाही : गुरुवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद खीरी के विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन/ परिवहन में संलिप्त वाहनों की सघन एवं औचक जाँच हुई। अवैध खनन, परिवहन में संलिप्त वाहनों पर प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए छह वाहन सीज किए।
● धार्मिक : श्री चंद्र भाल मंदिर, संकटा देवी में चल रही श्रीमद भागवत कथा में उपस्थित होकर नगर पालिका परिषद पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव ने धर्म ज्ञान गंगा की अविरल धारा में स्नान किया एवं कथावाचक का अभिनंदन किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments