● कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में मृतक मिथुन के परिवार से मिले विधायक सांत्वना दी।
सम्पूर्णानगर। बीती एक जनवरी 2023 को सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीनगर कालोनी के मजरा मिलनबजार निवासी अशोक मदेशिया के जवान छोटे बेटे मिथुन मदेशिया की सड़क दुर्घटना में जान चली गई थी।
घटना की सूचना ग्राम के भाजपा नेताओं ने पलिया विधायक को दी थी, जिसके बाद समय निकाल बुद्धवार को क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी अशोक मदेशिया के घर पहुँचे । जहाँ उन्होंने दुःखित परिवार से मिलकर इस हृदय विदारक घटना पर अफसोस जता ढाँढस बंधाया ।
इसके बाद विधायक ग्राम के पूजा स्थल पर एकत्रित ग्रामीणों से मिलने पहुँचे। जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों की माँग पर विधायक ने मंदिर निर्माण हेतु 11 हजार रुपये की सहयोग राशि मन्दिर कमेटी को दी और मन्दिर के निर्माण हेतु आगे भी आर्थिक सहायता करने का आश्वासन दिया।
इस मौक़े पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार (धर्मेंद्र), शक्ति केंद्र संयोजक रानीनगर, सतीश श्रीवास्तव, ग्रामीण रविन्द्र कुमार, राम चन्दर, खलीलअहमद ग्राम पंचायत सदस्य, उमेश वर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे। सूत्रों से जानकारी के मुताबिक विधायक यहाँ से बसही कालोनी के मजरा बंजर होते अन्य ग्रामों में गए।
संवाददाता- गोविन्द कुमार, सम्पूर्णानगर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments