● सम्पूर्ण समाधान दिवस :
● दैनिक जनजागरण न्यूज: ● आज माह के तृतीय शनिवार को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी खीरी, महेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा द्वारा तहसील सदर पर उपस्थित रहकर "संपूर्ण समाधान दिवस" की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।
● - गोला पथराव अपडेट :
● - गांव में आज पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन, - पीएसी की टुकड़ी के गांव पहुंचने की सूचना, खेत में युद्धस्तर पर ढूंढा जा रहा दरोगा का गायब पिस्टल - मोबाइल भी गायब,।
★ मितौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे है सीडीओ और सीएमओ।
● जिला अधिवक्ता संघ :
★ जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आज, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मतदान केंद्र पहुंचकर देखी चुनाव प्रकिया, अधिवक्ता बंधुओं से किया संवाद।
जिला अधिवक्ता संघ मतदान में अध्यक्ष और महामंत्री पद पर काँटे की टक्कर। शेष 6 पदों पर एकल नामांकन के चलते हुआ था निर्विरोध निर्वाचन।
★निघासन में गुलरिया क्रय केन्द्र रानीगंज मे इंडेंट कम होने के कारण किसानों ने की तौल बंद।
● सेवा :
● दैनिक जनजागरण न्यूज: ● सदैव सेवाकार्यो में बढ़ चढ़ का हिस्सा लेने वाली सामाजिक संस्था आदि शक्ति फाउंडेशन द्वारा मौनी अमावस्या पर स्थानीय जंगली नाथ मंदिर के सामने खिचड़ी, गुड़ का प्रसाद वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य मे नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन डॉ इरा श्रीवास्तव सहित दर्जनों समाजसेवी महिलाओं ने सेवा की।
● दैनिक जनजागरण न्यूज: ● नेताजी जयंती तैयारी : डीएम ने कहा कि शासन के निर्देश पर खीरी में सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी, जिसमें सभी की सहभागिता अपेक्षित है। उन्होंने मानव श्रृंखला की रूपरेखा तय करते हुए बताया कि मानव श्रृंखला कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर महिला थाना, सौजन्या चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक, जीआईसी, जेल रोड, लोहिया चौराहा होती हुई कलेक्ट्रेट तक बनाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने पूरे रूट को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा है, इसे सफल बनाने के लिए उन्होंने अफसरों को जिम्मेदारी भी सौंपी है।
● एडीएम ने स्कूल कॉलेजों की ली बैठक, बताएं उत्तरदायित्व।
● मानव श्रृंखला बनाने में स्कूल कॉलेजों की होगी बड़ी भूमिका : एडीएम।
● जिला पंचायत खीरी :
● दैनिक जनजागरण न्यूज: ● शनिवार को पूर्वान्ह 12 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक आहूत हुई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक योगेश वर्मा, अमन गिरी, विनोद शंकर अवस्थी, सौरभ सिंह सोनू, ब्लाक प्रमुख सदर श्रीमती दिव्या सिंह, पीडी-डीआरडीए केके पांडेय, अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह, सहित जिला पंचायत के सदस्य गण मौजूद रहे।
● सड़क सुरक्षा :
● दैनिक जनजागरण न्यूज: ● सड़क सुरक्षा माह' अभियान कार्यक्रमों की श्रंखला में शनिवार को एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह, यातायात उपनिरीक्षक जेपी यादव के साथ शहर में प्रवर्तन अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे ने शहर में संचालित ई-रिक्शा चालकों को न केवल जागरूक किया बल्कि उनके प्रपत्र भी चेक किए। इस दौरान 22 ई-रिक्शा चालकों को बिना लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के संचालन करते मिले, जिन्हें मौके पर ही सीज कर दिया। अन्य सभी रिक्शा चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए संचालन करने के निर्देश दिए।
● बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ :
● दैनिक जनजागरण न्यूज: ● शनिवार को नगर के अबुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाएं शामिल हुई जिन्होंने हाथों पर महिला जागरूकता की मेहंदी रचाई।
● जीजीआईसी में महिला सशक्तिकरण पर हुई चित्रकला स्लोगन प्रतियोगिता।
● बेटियों ने चित्रकारी के जरिए दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश।
● गिरफ्तार :
● दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना भीरा पुलिस द्वारा, दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त अब्दुल फहीम खान को गिरफ्तार किया गया।
● थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, 02 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● हादसा :
● दैनिक जनजागरण न्यूज: भीरा लखीमपुर मार्ग पर मनमीत नगर महाविद्यालय के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार 3 बच्चों सहित चार लोग घायल।
● हमला :
● दैनिक जनजागरण न्यूज: ★Lmp- अमृत विचार के पत्रकार देवेश पाण्डेय पर हुए हमले के मामले में हमलावर आरोपी रोहित शर्मा, अर्पण शुक्ला, आदित्य प्रताप सिंह, शिवा ठाकुर नामजद किए गए व 1 अज्ञात है,
-सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रवाना की।
● अतिक्रमण :
★लखीमपुर खीरी - शहर में बड़े चौराहे से संकटा देवी रोड पर स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन द्वारा जारी की गई नोटिस, -जल्द हटेगा अतिक्रमण।
● बीमार अवस्था में एकाकी जीवन जी रहे 93 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक जगमोहन लाल श्रीवास्तव का आज शाम निधन हो गया। स्वर्गीय जगमोहन लाल आवास विकास कालोनी में अकेले रह रहे थे, उनकी दयनीय दशा पर हाल ही में दैनिक जनजागरण न्यूज पर एक स्टोरी अपडेट हुई थी। स्वर्गीय जगमोहन लाल का अंतिम संस्कार कल मुक्तिधाम में होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments