पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री रमित शर्मा द्वारा थाना दारागंज का औचक निरीक्षण किया गया । थाना कार्यालय मे रजिस्टरों के रख-रखाव को देखते हुये सभी रजिस्टरों का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में सीसीटीएनएस योजना के तहत क्रियान्वित सभी कम्प्यूटर्स व इन्टरनेट की कनेक्टिविटी, डाटा-फीडिंग आदि का निरीक्षण कर कम्प्यूटर कर्मियों को शुद्दता के साथ डाटा फीड करने सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिये गये। थाना स्थानीय के मालखाने में रखे माल-मुकदमाती व शस्त्रों का निरीक्षण कर हेड मुहर्रिर (मालखाना) को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। महिला हेल्प डेस्क तथा साइबर हेल्प डेस्क के रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा इस हेतु ड्यूटीरत कर्मियों को शिकायतों के त्वरित व गुणवत्ता निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर की साफ-सफाई व स्वच्छता एवं थाने पर आये हुये आगंतुको की समस्याओ को शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक दारागंज श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्र को निर्देशित किया गया ।
गुरुवार, 12 जनवरी 2023
पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा थाना दारागंज का औचक निरीक्षण किया गया
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments