Breaking

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

कौशांबी / तमंचा लहरा कर लेडीडॉन बनने में लगी युवती तक नही पहुँचे पुलिस के हाथ

कौशाम्बी जिले में इन दिनों एक युवती की चर्चा बड़ी तेजी से हो रही है जो खुलेआम हाथ में तमंचा लेकर लहराते हुए फिल्मी स्टाइल में गाना गुनगुना रही है फिल्मी हीरोइन की तर्ज पर युवती लेडीडॉन बनने की राह में चल पड़ी है आखिर युवती के पास अवैध तमंचा कहां से आया है तमंचा सप्लायर कौन है और अवैध तमंचा लेकर युवती आगे कौन सी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देना चाहती है यह तमाम सवाल पुलिस की जांच का बड़ा बिंदु हो सकता है लेकिन महीनों से सोशल मीडिया में युवती की फोटो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवती के हाथ में तमंचा लहराने के मामले को गंभीरता से नहीं लिया है अवैध तमंचा लेकर खुला प्रदर्शन करने वाली युवती की लंबी प्रेम कहानी बताई जाती है पूर्व में अपने प्रेमी के विरुद्ध कौशांबी के एक पुलिस थाने में युवती ने मुकदमा भी दर्ज कराया था हमेशा सुर्खियों में रहने वाली गैर जनपद की इस युवती के कारनामे को पुलिस को गंभीरता से लेते हुए जांच करा कर अवैध असलहा का प्रदर्शन करने के मामले में युवती से अवैध असलहा बरामद करते हुए युवती पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की जरूरत है वरना कभी भी बड़ी घटना घटित होने से इनकार नहीं किया जा सकता.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments