Breaking

शुक्रवार, 13 जनवरी 2023

कमिश्नरेट संबंध में अब नई व्यवस्था लागू होगी जिसके तहत थाना प्रभारियों की तैनाती पुलिस आयुक्त ,सीपी, की अध्यक्षता गठित कमेटी करेगी

कमिश्नरेट संबंध में अब नई व्यवस्था लागू होगी जिसके तहत थाना प्रभारियों की तैनाती पुलिस आयुक्त ,सीपी, की अध्यक्षता गठित कमेटी करेगी।
प्रयागराज।कमिश्नरेट संबंध में अब नई व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत थाना प्रभारियों की तैनाती पुलिस आयुक्त (सीपी) की अध्यक्षता गठित कमेटी करेगी। जबकि चौकी प्रभारियों की नियुक्ति का निर्णय संबंधित जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) की अध्यक्षता में लिया जायेगा।इस संबंध में सीपी कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत थाना प्रभारियों की तैनाती का निर्णय सात सदस्यीय कमेटी करेगी। सीपी इसके अध्यक्ष जबकि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एडि. सीपी) उपाध्यक्ष होंगे। तीनों डीसीपी के साथ ही अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) कार्यालय व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध इस कमेटी के सदस्य होंगे। थाना प्रभारियों के अलावा यह कमेटी कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती का निर्णय लेगी।इसके अलावा ज़ोन के भीतर तैनात इंस्पेक्टर दरोगा, हेड कांस्टेबल व कॉस्टेबल के तैनाती के निर्णय अब सम्बंधित डीसीपी की अध्यक्षता मे होंगे।  डीसीपी तीन सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें एक एडीसीपी एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को भी शामिल किया गया है। हालांकि इस कमेटी को थाना प्रभारियों व थाना कार्यालयों में पुलिसकर्मियों की तैनाती का अधिकार नहीं होगा। 
*कमेटी में कौन होगा शामिल*
1 नगर जोन....
डीसीपी - अध्यक्ष
एडीसीपी अपराध - सदस्य 
एसीपी करेली -सदस्य 
गंगानगर ज़ोन....
डीसीपी - अध्यक्ष
एडीसीपी प्रोटोकॉल- सदस्य 
एसीपी थरवई - सदस्य
3- यमुनानगर जोन...
डीसीपी -अध्यक्ष
एडीसीपी ट्रैफिक - सदस्य 
एसीपी करछना- सदस्य

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments