माघ मेला प्रयागराज के संगम में श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के सुरक्षित स्नान को सम्पन्न कराने हेतु जल पुलिस व ‘फ्लड’ कम्पनी के जवानों द्वारा निरन्तर जल में भ्रमण करते हुये कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जवानों द्वारा ‘मोटर बोट’ के माध्यम से गस्त करते हुये श्रद्धालुओं को सावधानी पूर्वक स्नान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। अरैल घाट की तरफ अकस्मात एक बच्ची जो अपनी मां के साथ स्नान करते समय अधिक गहराई होने के कारण बच्ची डूबने लगी,बच्ची के डूबने पर मां द्वारा कोलाहल करने और स्नान कर रहे व्यक्तियो का शोर सुनकर ड्यूटी पर तैनात 20वी वाहिनी पीएसी बाढ़ राहत दल में नियुक्त आरक्षी पंकज कुमार यादव द्वारा तत्काल प्रतिक्रिया करते हुये अपनी जान को जोखिम में डालकर अदम्य साहस का परिचय देते हुये पानी में कूदकर डूबते हुई बच्ची को बचाया गया। मौके पर मौजूद जवानों द्वारा तत्काल बच्ची को पानी से बाहर निकाल कर उक्त बच्ची को सम्यक प्राथमिक उपचार दिया गया। बच्ची की मां द्वारा बच्ची का नाम अमृता पांडेय उम्र 9 वर्ष निवासी ग्राम प्रयागपुरम थाना नैनी जिला प्रयागराज बताया गया। उपस्थित जनमानस व परिजनों द्वारा पुलिस के जवान द्वारा किये गये जीवनरक्षक व साहसिक कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्र द्वारा पुलिस के जवान के द्वारा किये गये सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
सोमवार, 16 जनवरी 2023
प्रयागराज / अदम्य साहस दिखाते हुए पुलिस के जवान ने डूबती बच्ची को बचाया
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments