● मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आज देर शाम कलेक्ट्रेट में 24 से 26 जनवरी तक "उत्तर प्रदेश दिवस-2023" मनाये जाने के संबंध में बैठक आयोजित हुई।
डीएम ने कहा कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद खीरी में उत्तर प्रदेश दिवस 2023 को भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट को भी सजाया जाएगा। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश दिवस को पूरी भव्यता के साथ मनाया जाए।
● लखीमपुर खीरी- 10 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज जेल गेट दिनेश पांडे ने 10 किलो गांजे के साथ 1 अभियुक्त को पकड़ कर भेजा जेल, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला है।
● पलिया में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहसील अध्यक्ष जगपाल सिंह के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन स्थल से जल सत्याग्रह के लिए शारदा नदी के लिए रवाना हुए किसान।
● आर्बिट्रेशन विशेष लोक अदालत 21 जनवरी को : उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन में 21 जनवरी दिन शनिवार दोपहर दो बजे से आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादो का निस्तारण कराने के लिए आर्बिट्रेशन विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय एवं वाह्य न्यायालयों में किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज/ (एफटीसी, न्यू) दीपेन्द्र कुमार सिंह–प्रथम ने दी।
● पशुप्रेम : हाथीपुर उतरी से मिली बीमार बंदर की सूचना पर सक्रिय हुआ गौसेवक परिवार। परिवार के देव जुनेजा के नेतृत्व में अनुज कश्यप व सिद्धार्थ कश्यप द्वारा हाथीपुर उतरी से मिली बीमार बंदर की सूचना पर गौ सेवक परिवार लखीमपुर से जसवंत राज ने अनुज कश्यप, के साथ मौके पर पहुंच कर बीमार बंदर का प्राथमिक उपचार किया। सिद्धार्थ कश्यप , अमन श्रीवास्तव के द्वारा बंदर को पकड़ा गया और उसका प्राथमिक उपचार किया गया। पशुप्रेमी गौसेवक परिवार लगातार सिकुड़ती सर्दी में पशुओं को सुरक्षित करने के लिए प्रयत्नशील है।
◆ गिरफ्तार
● थाना निघासन पुलिस द्वारा, चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 नफर अभियुक्तों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया।
● थाना निघासन पुलिस द्वारा, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 05 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● थाना निघासन पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद करके अभियुक्त परवेज पुत्र कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया।
● ए0एच0टी0यू0 खीरी द्वारा, कवच योजना के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व मानव तस्करी बचपन बचाओ अभियान बाल विवाह इंडो नेपाल सीमा पर बसे गांव सूडा बूडा ,सिंघिया, पिपरौला बनकटी बजाही के गांव मे तथा बॉर्डर पर लगे एसएसबीके बीओपी पर लगे जवानों से और भारत नेपाल के एनजीओ से संपर्क सूत्र आदान वार्ता कर दूरभाष का आदान प्रदान व जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
● आयुष आपके द्वार : ग्राम पंचायत फूलबेहड़ के प्रधान पति कलामुद्दीन के द्वार पर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० विजय प्रकाश के मार्गदर्शन में "आयुष आपके द्वार" के अंतर्गत निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जागरुकता चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम- फूलबेहड़ में किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय फूलबेहड़ की चिकित्साधिकारी डॉ० आकांक्षा तिवारी ने विभिन्न रोगों कब्ज, गैस,अर्थराइटिस, मधुमेह,सर्वाइकल, कमरदर्द, श्वेत प्रदर, चर्म रोग, बुखार, दमा, जुकाम सहित कई बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को परामर्श देते हुए आयुर्वेदिक औषधि वितरण की गई। हेल्थ एवं योग वेलनेस सेंटर फूलबेहड़ के योग प्रशिक्षक अमित कुमार एवं अल्का शुक्ला द्वारा योगासन,प्राणायाम कराते हुए इससे शारीरिक एवं मानसिक स्तर पर होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान स्वक्षक सुरेंद्र कुमार, भृत्य सुरजीत सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
● सड़क सुरक्षा माह : मुख्य सचिव, उप्र शासन से प्राप्त निर्देशों, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन के मार्गदर्शन, निर्देशन में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से जनपद खीरी मे ’’सड़क सुरक्षा माह ’’ मनाया जा रहा है।
सड़क सुरक्षा माह के सातवे दिन बुधवार को एआरटीओ रमेश कुमार चौबे के नेतृत्व में पटाखा बुलेट पर प्रशासन ने शिकंजा कसा। विशेष अभियान चलाकर कई बाइकों को सीज कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments