नई दिल्ली: कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान एक शख्स उनके काफी करीब आ गया. उस शख्स के करीब आने से सुरक्षा एजेंसिया सक्रिय हो गईं और उन्होंने तुरंत उसे दूर किया. अभी के लिए पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जब पीएम मोदी गाड़ी के बाहर खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे होते हैं, तब एक शख्स तेजी से उनकी ओर बढ़ता है. उसके हाथ में माला होती है. लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे तुरंत वहां से हटा देते हैं और पीएम का रोड शो जारी रहता है. अभी के लिए पुलिस ने साफ कर दिया है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हुई है. इसे सुरक्षा में सेंधमारी के रूप में नहीं देखा जा रहा है.
गुरुवार, 12 जनवरी 2023
नई दिल्ली / पीएम की सुरक्षा में सेंध, पास पहुंचा युवक
Tags
# राष्ट्रीय
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
राष्ट्रीय
Tags:
राष्ट्रीय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments