● जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती :
लखीमपुर। (नेशनल यूथ डे 2023) पर जेसी अनिमेष गुप्ता के कुशल निर्देशन में न्यू साइंस स्टडी प्वाइंट में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को जेसी सौरभ गुप्ता की अध्यक्षता में राज्य प्रशिक्षक जेसी डॉ राकेश माथुर जी द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को नशे से दूर रहे।
साथ ही कहा यदि नशा करना है तो पढ़ाई का नशा करें जिससे आपका भविष्य उज्जवल हो युवा आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया नशा करने वाला खुद का तो नाश करता ही है अपने परिवार का भी एवं समाज में भी बुराइयां फैलती है जेसी लखीमपुर खीरी द्वारा सभी बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वे नशा नहीं करेंगे और जो करता है उसको भी रोकेंगे कार्यक्रम में जेसीआई लखीमपुर खीरी के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता कोषाध्यक्ष शुभम टंडन , उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल सह सचिव अमित अग्रवाल आईपीपी कनिष्क बरनवाल, न्यू साइंस स्टडी प्वाइंट के नीरज श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव एवं बच्चों की उपस्थिति रही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments