Breaking

मंगलवार, 10 जनवरी 2023

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ३७

       लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ३७

                 ◆ गिरफ्तार
● थाना तिकुनियां पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त को चोरी की बैटरी व चोरी के 520 रूपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

थाना निघासन पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद करके अभियुक्त सद्दाम पुत्र मोहर्रम को गिरफ्तार किया गया
● थाना निघासन पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त जगन्नाथ पुत्र ढोलई को गिरफ्तार किया गया।

थाना सिंगाही पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त जान मोहम्मद पुत्र नूरीसा को करीब 119 ग्राम नशीला पदार्थ (अल्प्राजोलम पाउडर) के साथ गिरफ्तार किया गया।

● थाना मैलानी पुलिस द्वारा, 03 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

थाना फरधान पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद करके अभियुक्त ज्वाला प्रसाद पुत्र मुनीश को गिरफ्तार किया गया।

● थाना मैलानी पुलिस द्वारा, 01 नफर अभियुक्त नियामत हुसैन को चोरी की गयी मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद करके गिरफ्तार किया गया।

मौत - लापता युवक का शव नहर से बरामद, नहर से क्षत विक्षत शव बरामद किया गया, परिजन दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया, मैलानी निवासी युवक का भीरा में मिला शव.।

            ◆ सड़क सुरक्षा माह
सड़क सुरक्षा :  गत दिवस सड़क सुरक्षा अभियान के पांचवें दिन एआरटीओ रमेश कुमार चौबे के नेतृत्व में बजाज चीनी मिल खंभारखेड़ा, गुलरिया चीनी मिल गन्ने को दुलाई, परिवहन करने वाले ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे लाल कपड़ा एवं रिफ्लेक्टर लगवाया। इस दौरान उन्हें पंपलेट एवं ब्रोशर देकर सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में भी जानकारी दी।
● सुरक्षा माह के छठे दिन मंगलवार को प्रशासन ने पूरे जिले में जागरूकता अभियान चला। एआरटीओ रमेश कुमार चौबे की मौजूदगी में निघासन, ढखेरवा चौराहे पर भव्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें सड़क सुरक्षा संबंधित और यातायात नियमों के पालन करने हेतु लोगों को प्रेरित किया।

किसान आंदोलन: आज गन्ना समिति में राम चरित मानस पाठ करेंगे किसान।

चोरी : थाना हैदराबाद के छत्तीपुर में आर्यावर्त बैंक में ताला काटकर चोरी का प्रयास पुलिस मौके पर।

●  सदर कोतवाली क्षेत्र के राज पैलेस टॉकीज के पास श्री राम हॉस्पिटल के सामने से बाइक हुई चोरी, बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।

हादसा : निघासन कोतवाली क्षेत्र के गाँव झंडी के छोटे चौराहे के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, कार में सवार पाँच लोग घायल, पुलिस ने सभी घायलों को सी एच सी में भर्ती करवाया हैं, कार सवार पलिया क्षेत्र के पास सिंग़हा निवासी बताये जा रहे हैं।

अवकाश : शीतलहर के दृष्टिगत व्यापक जनहित में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 14 जनवरी 2023 तक अवकाश रहेगा।।@डीएम खीरी

सराहनीय : गौसेवक देव जुनेजा की अगुवाई में आज गौसेवक परिवार के सदस्यों ने आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंदों को शीत कवच के रूप में कपड़े भेंट कर मानवता की मिसाल पेश की।

ईकेवाईसी : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी कृषकों का ई-केवाईसी किए जाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत समस्त कृषकों का ई-केवाईसी होना जरूरी है, परन्तु जनपद खीरी में अभी तक मात्र 67 प्रतिशत कृषकों का ही ई-केवाईसी हो पाया है, 33 प्रतिशत कृषकों (217986) की ई-केवाईसी की प्रक्रिया अवशेष है। भारत सरकार द्वारा यह निर्देश दिया है कि जनवरी माह में मिलने वाली अगली किस्त का भुगतान केवल उन्ही कृषकों को किया जायेगा, जिनकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

●  तहसील व नगर पालिका प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस के साथ शहर में राजगढ़, संकटा देवी चौराहे से निघासन रोड पर हटवाया अतिक्रमणराजगढ़ में अतिक्रमण अभियान के तहत गरीबों को उजड़े जाने पर भाजयुमो नेता विकास शुक्ला की हुई प्रशासन से बातचीत, विकास शुक्ला बोले हर बार गरीबों को ही उजाड़ता है प्रशासन।

● जल सत्याग्रह : बजाज हिन्दुस्थान लिमिटेड चीनी मिल पलिया में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले चल रहे धरना प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष जगपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने आज शारदा नदी तट पर पहुँच कर कल होने वाले जल सत्याग्रह के लिए जगह की सुनिश्चित, बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड द्वारा भुगतान नहीं किए जाने के चलते किसान हुए आक्रोशित।

● अमीर नगर कस्बे में रहस्यमई बुखार  से 12 वर्षीय बच्चे की मौत , परिवार में मचा कोहराम।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments