प्रयागराज:आज जिला कलेक्ट्रेट प्रयागराज में भागीदारी पार्टी द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन चुनाव में न्यायालय द्वारा पिछड़ों का आरक्षण समाप्त किए जाने के संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति जी के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन के पश्चात सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया lधरना को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी नगरी निकाय चुनाव में न्यायालय द्वारा पिछड़ों का जो आरक्षण समाप्त किया जा रहा है यह भारतीय जनता पार्टी की सोची-समझी रणनीति है लेकिन पिछड़े ऐसा होने नहीं देंगे श्री प्रजापति ने कहा कि सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सदन में यह बात कही थी कि पिछड़ों के 27% आरक्षण का फायदा कुछ गिनी चुनी जातियां ले जा रही है उपेक्षित जातियों की भागीदारी दिलाने के लिए राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू करने का कार्य किया जायेगा लेकिन यह रिपोर्ट अभी तक लागू नहीं की गई भागीदारी पार्टी सरकार से यह मांग करती है कि सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू करके पिछड़ों के लिए आरक्षण में वर्ग वार आरक्षण की व्यवस्था के पश्चात नगरीय निकाय चुनाव कराया जाए जिससे उपेक्षित जातियों की भी राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित हो सके साथ ही जिला अध्यक्ष प्रयागराज श्री अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी जातिवार जनगणना कराई जाए क्योंकि जब तक जातियों की गणना नहीं होगी तब तक उनको उनके संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी दे पाना इस सरकार में संभव नहीं दिख रहा है l सभी पार्टियां केवल पिछड़ों का वोट लेती है लेकिन जब हिस्सेदारी की बात आती है तो हिस्सा देने का कार्य नहीं किया जाता है भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछड़ी जाति के तमाम ऐसे नेता हैं जिनके मुंह जातिवार जनगणना के सवाल पर आवाज नहीं निकलती है क्योंकि उनको कुर्सी का लालच है पिछड़ों के हक हिस्सा अधिकार से मतलब नहीं है लेकिन भागीदारी पार्टी ने बीड़ा उठा लिया है कि अति पिछड़ों ,अति दलितों की हिस्सेदारी के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे l इस धरना प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम डॉक्टर महेश चंद्रा प्रजापति , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव कीर्ति प्रकाश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार प्रजापति, जिला अध्यक्ष अनिल प्रजापति, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मती अमिता जी,श्रीकांत प्रजापति हरिशंकर प्रजापति , बाला प्रसाद कुशवाहा, उज्जवल द्विवेदी, सत्येंद्र प्रजापति सहित सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक साथी उपस्थित रहे l
गुरुवार, 19 जनवरी 2023
प्रयागराज / नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर भागीदारी पार्टी ने दिया धरना
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments