लखीमपुर खीरी। मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत जन समुदाय को परिवार नियोजन की सेवाओं से अवगत कराने हेतु सारथी वाहन का संचालन शुभारंभ किया गया। इसे हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार ने रवाना किया।
परिवार नियोजन प्रबंधक पद्माकर तिवारी ने बताया कि परिवार नियोजन की सेवाओं को जनसमुदाय स्तर तक प्रचार-प्रसार करने हेतु शासन स्तर से सारथी वाहन को चलाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसका द्वितीय चरण 18 जनवरी से शुरू किया गया है। इस वाहन को सीएमओ ऑफिस से हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ अश्विनी कुमार द्वारा रवाना किया गया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. बीसी पंत, डिप्टी सीएमओ डॉ लालजी पासी व डॉ धनीराम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सारथी वाहन को परिवार नियोजन के संदेश देते हुए फ्लेक्स बैनर से चारों ओर से ढका गया है। वहीं इसके माध्यम से पंपलेट, कंडोम, माला-डी आदि वितरित की जाएंगी। इसके अंदर बास्केट ऑफ चॉइस को भी प्रदर्शित करने के लिए रखा गया है। वहीं शासन द्वारा प्राप्त एक ऑडियो क्लिप परिवार नियोजन के संदेशों को सुनाती हुई क्षेत्र में भ्रमण करेगी। इसके लिए शहर में दो वाहन और प्रति ब्लॉक तीन वाहनों की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर स्टेनो कार्तिकेय मिश्रा, डीपीएम अनिल यादव, डैम सतपाल सिंह, डीडीएम एचएमआईएस, आरकेएसके, आरबीएसके एमएच कंसलटेंट सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments