Breaking

बुधवार, 25 जनवरी 2023

लखीमपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों की समय सारिणी में बड़ा फेर बदल किया गया है

जो ट्रेन सुबह लगभग 7.30 बजे लखनऊ जाती थी वह अब सुबह 05.00 बजे मैलानी से चलकर लखीमपुर से सुबह 06.15 बजे जाया करेगी जो सीतापुर सुबह लगभग 07.30 बजे पहुंचेगी और सिर्फ डालीगंज तक सुबह लगभग 10.00 बजे जाया करेगी जो शाम में 06.15 बजे डालीगंज से वापसी करेगी जो सीतापुर रात्रि 08.30 बजे होते हुए लखीमपुर रात्रि 09.40 बजे आकर रात्रि 11.30 बजे मैलानी पहुंचेगी। 

जो ट्रेन शाम लगभग 04.30 बजे लखीमपुर से लखनऊ जाती थी वह अब सुबह 11.00 मैलानी से चलकर 12.30 बजे लखीमपुर होते हुए सीतापुर दोपहर 02.00 बजे होते हुए डालीगंज शाम 04.30 पहुंचेगी। 

साथ ही एक नई ट्रेन की सौगात मिली है जो सिर्फ सीतापुर मैलानी के मध्य पेसेंजर ट्रेन के रूप में चलेगी जो मैलानी से दोपहर 02.30 बजे चलेगी और लखीमपुर 03.50 पहुंचकर सीतापुर शाम लगभग 05.30 बजे पहुंचके वापसी शाम 06.30 बजे करेगी जो लखीमपुर शाम 07.45 और मैलानी रात्रि 09.30 बजे पहुंचा करेगी। 

जो शेष ट्रेनें है गोरखपुर मैलानी एक्सप्रेस और लखनऊ जं० से सुबह 06.20 पर चलने वाली पेसेंजर ट्रेन की समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

उपरोक्त सभी ट्रेनों की समय सारिणी आगामी 04 फरवरी 2023 से लागू होगी।
स्पर्श सिन्हा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments