Breaking

बुधवार, 25 जनवरी 2023

गणतंत्र दिवस एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एक्शन में आया खीरी प्रशासन, बनाई ये रणनीति

गणतंत्र दिवस, आगामी त्योहारों को सफलतापूर्वक, शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए खीरी में लागू हुई जोनल, सेक्टर स्कीम।
● डीएम-एसपी ने जारी किया आदेश, सात जोन, 25 सेक्टर में बांटा जिला, लगाई ड्यूटी।
● चप्पे-चप्पे पर रहेगी प्रशासन की नजर

लखीमपुर खीरी 25 जनवरी। जनपद खीरी में गणतन्त्र दिवस समारोह व आगामी त्योहारों को सफलतापूर्वक मनाये जाने, शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने जिले को सात जोन, 25 सेक्टर में विभाजित करते हुये पूर्व में लागू सेक्टर, जोनल स्कीम को विस्तारित करते हुए अग्रिम आदेशों तक जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट/सेक्टर अधिकारी की ड्यूटी लगाई।
डीएम-एसपी ने सभी जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट, जो सेक्टर प्रभारी होगें, आपसी समन्वय स्थापित करते हुए हुये प्रातः 07 बजे से अपने-अपने ड्युटी स्थल /थाना मुख्यालय पर उपस्थित होकर अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुये सजगतापूर्वक समस्त गतिविधियों पर नजर रखेगें तथा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये शान्ति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेगें। सभी तहसीलदार सहायक जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करते हुये अपने जोनल मजिस्ट्रेट के पर्यवेक्षण में कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करेगें। 
उन्होंने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम/जोनल मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट/सेक्टर पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुऐ शान्ति व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही अपने-अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण गतिविधियों से समय-समय पर डीएम-एसपी को अवगत करायेगें। उक्त सम्पूर्ण व्यवस्था के अपर जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ सुरेंद्र प्रताप सिंह नोडल अधिकारी रहेगें तथा वे संयुक्त रूप से सघन अनुश्रवण/पर्यवेक्षण कर जिले की कानून व्यवस्था, शन्ति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे।

जोन सदर: जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, जोनल पुलिस अधिकारी सीओ सिटी संदीप कुमार सिंह।
सेक्टर कोतवाली सदर : सुशील प्रताप सिंह, तहसीलदार, तहसील प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर चन्द्रशेखर सिंह।
सेक्टर थाना खीरी :  नायब तहसीलदार अतुल सेन सिंह, प्रभारी निरीक्षक खीरी दिनेश सिंह।
सेक्टर थाना फरधान :  नायब तहसीलदार सुनील कुमार, थानाध्यक्ष फरधान अनिल सैनी।
सेक्टर थाना शारदानगर : नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार।

जोन गोला :  जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम गोला अनुराग सिंह, जोनल पुलिस अधिकारी सीओ गोला राजेश कुमार।
सेक्टर थाना गोला : नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक, गोला धर्म प्रकाश शुक्ला।
सेक्टर थाना मैलानी : नायब तहसीलदार अरूण सोनकर, थानाध्यक्ष, मैलानी राहुल सिंह, 
सेक्टर थाना भीरा : बीईओ बिजुआ दिनेश चन्द्र जोशी, थानाध्यक्ष भीरा विमल गौतम। 

जोन मोहम्मदी : जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम मोहम्मदी पंकज श्रीवास्तव, जोनल पुलिस अधिकारी सीओ मोहम्मदी अरविन्द वर्मा।
सेक्टर थाना मोहम्मदी : नायब तहसीलदार हर्ष निशान्त, प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी अम्बर सिंह।
सेक्टर थाना पसगवां : बीईओ गंगा प्रसाद गौतम, प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह।
सेक्टर थाना हैदराबाद : अपर जिला सहकारी
अधिकारी, मोहम्मदी राकेश कुमार मिश्रा, प्र.निरीक्षक, थाना हैदराबाद चन्द्र भान यादव 
सेक्टर थाना उचौलिया : नायब तहसीलदार लल्लू राम शुक्ला, थानाध्यक्ष, उचौलिया रवीन्द्र सोनकर।

जोन मितौली  : जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम मितौली विनीत उपाध्याय, जोनल पुलिस अधिकारी सीओ मितौली आदित्य कुमार गौतम।
सेक्टर थाना मितौली : नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री, प्रभारी निरीक्षक मितौली आलोक कुमार धीमान।
सेक्टर थाना मैंगलगंज : नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार मौर्य, प्रभारी निरीक्षक मैगलंगज अनिल कुमार।
सेक्टर थाना नीमगांव : बीईओ बेहजम देवेश राय, प्रभारी निरीक्षक नीमगांव अवधेश यादव।

जोन धौरहरा : जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम धौरहरा धीरेंद्र सिंह, जोनल पुलिस अधिकारी सीओ धौरहरा पीपी सिंह।
सेक्टर थाना धौरहरा : नायब तहसीलदार
धौरहरा वीरेन्द्र कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक धौरहरा विवेक कुमार उपाध्याय।
सेक्टर थाना ईसानगर : नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्रा,थानाध्यक्ष ईसानगर पंकज त्रिपाठी।
सेक्टर थाना खमरिया : खण्ड शिक्षा अधिकारी ईसानगर अखिलानन्द राय, थानाध्यक्ष, खमरिया शिवाजी दुबे।
सेक्टर थाना फूलबेहड़ : बीईओ फूलबेहड़ नागेन्द्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ बलवन्त शाही।

जोन पलिया : जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम पलिया कार्तिकेय सिंह, जोनल पुलिस अधिकारी सीओ पलिया राजेंद्र प्रसाद।
सेक्टर थाना पलिया : नायब तहसीलदार ताहिर परवेज अहमद, प्रभारी निरीक्षक पलिया प्रमोद कुमार मिश्रा।
सेक्टर थाना सम्पूर्णानगर : नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर हनुमंत लाल तिवारी
सेक्टर थाना चन्दनचौकी : परियोजना अधिकारी, जनजाति विकास, चन्दनचौकी यूके सिंह,प्रभारी निरीक्षक, चन्दनचौकी राम लखन पटेल।
सेक्टर थाना गौरीफण्टा : ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, पलिया मिथलेश कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा अखिलेश कुमार यादव।

जोन निघासन  : जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम निघासन राजेश कुमार, जोनल पुलिस अधिकारी सीओ निघासन संजय नाथ तिवारी।
सेक्टर थाना निघासन : तहसीलदार निघासन भीम चन्द्र, प्रभारी निरीक्षक निघासन अरूण कुमार सिंह।
सेक्टर थाना सिंगाही : नायब तहसीलदार निघासन हरी राम, थानाध्यक्ष सिंगाही दिनेश कुमार सिंह।
सेक्टर थाना तिकुनियां : बीईओ डा० बृजेश कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक थाना तिकुनियां राजू राव।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments