कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर में पांच नकाबपोश डकैतों ने बड़ी बेरहमी से बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि ककवन इलाके के रहने वाले विद्युत कर्मी राजकुमार जब खेतों की रखवाली करने गए थे तो घर पर उनकी पत्नी सपना, मां और पिता अकेले थे. गुरुवार देर रात पांच नकाबपोश डकैत घर में घुस आए. डकैतों ने सबसे पहले सपना को अपने गन पॉइंट पर लिया फिर बुजुर्ग सास-ससुर छम्मी लाल और इमरती देवी की गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद घर में रखा हुआ सारा जेवर लूट ले गए. डकैतों के जाने के बाद सपना ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी. सपना का कहना है कि डकैत मुंह में नकाब लगाए हुए था.सपना के मुताबिक, दो डकैतों ने मेरे मुंह पर तमंचा लगाया था. इसके बाद घर से सभी जेवर लूट ले गए. सपना ने एक और जानकारी दी कि लुटेरों ने घर में रखे चाकू से ही सास-ससुर की हत्या की. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. डीसीपी विजय का कहना है कि घर में घुसे 5 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है, पूरे मामले की जांच की जा रही है, उम्मीद है कि हम जल्द ही घटना का खुलासा करेंगे, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
शुक्रवार, 13 जनवरी 2023
कानपुर / डकैतों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है.
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments