Breaking

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर केंद्रीय मंत्री से सम्मान पाकर ऊर्जित हुईं मेघावी छात्राएं, हुआ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कलेंडर लांच

● राष्ट्रीय बालिका दिवस : केंद्रीय मंत्री ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित।
● इंटर टॉपर बालिका को 20 हजार, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की टॉप टेन छात्राएं को मिली 05-05 हजार की सौगात।

लखीमपुर खीरी 24 जनवरी। खीरी में जीआईसी ग्राउंड में यूपी दिवस के साथ साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस पूरी भव्यता से मना। कार्यक्रम का सफल संयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने किया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने विधायक योगेश वर्मा विनोद शंकर अवस्थी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह एसपी गणेश कुमार साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ जनपद की इंटरमीडिएट में टॉपर बालिका अंजली कुशवाहा को ₹20 हजार की चेक प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों ने जनपद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की टॉप 10 बालिकाओं को 05-05 हजार का चेक प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार से नवाजा। इस दौरान मंत्री ने बालिकाओं से संवाद करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

● केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने की "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" कैलेंडर की लांचिंग :

यूपी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में "बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ" योजना के तहत केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, डीएम, एसपी, सीडीओ के साथ कैलेंडर की लांचिंग की। यह कैलेंडर बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के लिए समर्पित है। 

● उमेश ने मचाया धमाल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश :

जिला प्रशासन व महिला कल्याण विभाग लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में धरोहर सांस्कृतिक दल के ख्याति लब्ध कलाकार उमेश तिवारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक सुंदर प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। उमेश तिवारी ने साथी कलाकारों के साथ महिला परक योजनाओं की न केवल जानकारी दी बल्कि बालिकाओं को समाज के लिए जरूरी बताया। नाटक मंचन के जरिए रेखांकित किया कि बेटियों के बिना एक सभ्य समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती। उमेश की प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments