Breaking

बुधवार, 11 जनवरी 2023

खीरी खबर / आर्बिट्रेशन विशेष लोक अदालत 21 जनवरी को

लखीमपुर खीरी 11 जनवरी। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन में 21 जनवरी दिन शनिवार दोपहर दो बजे से आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादो का निस्तारण कराने के लिए आर्बिट्रेशन विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय एवं वाह्य न्यायालयों में किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज/ (एफटीसी, न्यू) दीपेन्द्र कुमार सिंह–प्रथम ने दी।
जनपद खीरी के समस्त नगर वासियों को सूचित किया जाता है कि वादकारी अपने आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों को दिनांक 21 जनवरी को आयोजित होने वाली आर्बिट्रेशन विशेष लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारित करा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments