प्रयागराज त्रिवेणी मार्ग माघ मेला क्षेत्र में 17 जनवरी को दोपहर बाद पहुंचेगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती। नैनी जमुना ब्रिज के पास से अगुवानी में पहुंचेगे भक्त तथा त्रिवेणी माघ मेला क्षेत्र में स्वागत और अभिनन्दन किया जाएगा एवं धर्म सभा होगी एवं रात्रि विश्राम होगा 18, 19 और 20 को माघ मेला क्षेत्र में ही रहेंगे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती। दिनांक 21 जनवरी को प्रातः 6.30 बजे माघ मेला क्षेत्र से मनकामेश्वर मंदिर हेतु प्रस्थान करेंगे तत्पश्चात मोटर वोट से संगम हेतु प्रस्थान मौनी अमावस्या स्नान करेंगे तत्पश्चात 10 बजे मनकामेश्वर मंदिर से प्रयागराज विमानन हेतु प्रस्थान विमान संख्या 91-697 एयरलाइंस एयर के विमान से बिलासपुर छत्तीसगढ़ प्रस्थान करेंग।उक्त जानकारी ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती के मीडिया प्रभारी डाक्टर शैलेन्द्र योगी उर्फ योगीराज सरकार ने दी है।
एल एन सिंह
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments