Breaking

शनिवार, 10 दिसंबर 2022

फलक ICC अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल

प्रयागराज की उभरती हुई क्रिकेटर फलक नाज का चयन आईसीसी अंडर-19 महिला टी- 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह अंडर-19 महिला टी- 20 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी के बीच होगा। वहीं इससे पहले भारतीय टीम मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। यह मैच प्रिटोरिया में 27 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच खेले जाएंगे। फलक दाएं हाथ की मध्यम तेज गेंदबाज और मध्यक्रम की बल्लेबाज हैं।फलक के कोच अजय सिंह ने कहा कि फलक ने हाल में ही न्यूजीलैंड के साथ मुंबई में हुए पांच टी-20 मैचों की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। उसी के कारण उसका चयन हुआ है। फलक को स्पोर्ट्स टैलेंट एकेडमी में पिछले 6 साल से अजय सिंह ने ही प्रशिक्षण दिया है। फलक के पिता नासिर अहमद एक स्कूल में चपरासी का काम करते हैं जबकि मां जीनत बानो गृहणी हैं। फलक की एक छोटी बहन और एक बड़ा भाई भी है।फलक के पिता ने आर्थिक तंगी के कारण बेटी के सपने को पूरा करने के लिए ओवरटाइम तक किया फलक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और अपने माता-पिता को दिया है। उसका सपना आईसीसी अंडर 19 विश्वकप में बेहतर प्रदर्शन करना और भारतीय टीम में जगह बनाना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments