Breaking

रविवार, 4 दिसंबर 2022

प्रयागराज / कांग्रेसियों ने देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती मनाई

प्रयागराज देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की 138 वी जयंती पर कांग्रेस जनों ने कुलभास्कर आश्रम पहुंचकर  मूर्ति पर  माल्यार्पण कर उन्हें  याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस अवसर पर कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला व राजकुमार सिंह रज्जू  ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद जी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और भारतीय  स्वाधीनता आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहें  उन्होंने संविधान के निर्माण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में अपनी भूमिका निभाई इसके पूर्व  देश के कृषि व खाद्य मंत्री भी थे 
उनका जन्म बिहार के सारण जिला के जीरादेई ग्राम मैं 3 दिसंबर 1884 को हुआ था सम्मान से उन्हें प्रायः राजेंद्र बाबू कहकर पुकारा जाता था
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में अब्दुल कलाम आजाद, लालबाबू साहू, राज बहादुर गुप्ता, आफताब अहमद, श्री प्रकाश पांडे, राजकुमार शुक्ला, विनय पांडे, आदि लोग उपस्थित, रहेl

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments