कौशाम्बी जनपद में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का जिम्मा शासन ने जिसे दिया है उसी अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगा है जिससे जिले में एक बार फिर हलचल मच गई है, पूरे दिन जनपद मुख्यालय में अधिकारी के कारनामे को लेकर चर्चा होती रही है छेड़खानी की पीड़ित महिलाओं के समर्थन में संगठन की महिलाएं भी उतर आई हैं और पुलिस अधिकारियों से मिलकर कार्यवाही की मांग की है जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम पर छेड़खानी का आरोप उनके विभाग की संविदा कर्मी महिलाओं ने लगाया है मामले की शिकायत शासन स्तर तक भी पीड़ित महिलाओं ने की है, जिससे मामला सुर्खियों में आ गया है महिलाओं के आरोप लगाए जाने के बाद जिला अधिकारी ने छेड़खानी के संपूर्ण प्रकरण की जांच करने के लिए अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी है, इसी बीच मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी की पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के नाम मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही पीड़ित महिलाओं के बयान को भी पुलिस दर्ज कर रही है, सूत्रों की मानें तो छेड़खानी के आरोपी जिला प्रोवेशन अधिकारी को मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने समदा चौराहे के पास एक दुकान से बुधवार की सुबह 11 बजे गिरफ्तार कर लिया है, छेड़खानी के आरोपी जिला प्रोबेशन अधिकारी के खिलाफ शासन को डीएम द्वारा पत्र लिखा जा रहा है, जिससे जिला प्रोबेशन अधिकारी की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं बताया जा रहा है कि जिस महिला संविदा कर्मी पर लापरवाही के आरोप में पूर्व में विभाग ने बड़ी कार्यवाही की थी उसी महिला संविदा कर्मी को जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बहाल कर दिया था जिस महिला संविदा कर्मी को दंड पाने से जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बचाया था उसी महिला संविदा कर्मी जिला प्रोबेशन अधिकारी के लिए मुसीबत बन गई है, महिला के साथ अश्लील हरकत करने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है जिसमें प्रोबेशन अधिकारी महिला से अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं इसी का संज्ञान लेते हुए मुकदमा पंजीकृत कर उसकी गिरफ्तारी की गई है ।
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022
Home
/
Unlabelled
/
महिला कर्मी से अश्लील हरकत के आरोप में जिला प्रवेशन अधिकारी पर मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला कर्मी से अश्लील हरकत के आरोप में जिला प्रवेशन अधिकारी पर मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tags
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments