Breaking

गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

पदमश्री डॉ विद्या बिंदु सिंह लोकसंस्कृति ध्वजवाहक सम्मान से विभूषित हुए नागेन्द्र

लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश ने स्वतंत्र पत्रकार नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान को पद्मश्री डॉ विद्या बिन्दु सिंह लोक संस्कृति ध्वजवाहक सम्मान-2022 से सम्मानित किया।
लोक विमर्श-2022 के दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमतीनगर, लखनऊ में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लेखिका  मृणालिनी ओझा और स्वतंत्र पत्रकार/लेखक नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान को पद्मश्री डॉ विद्या बिन्दु सिंह जी ने अपने हाथों से सम्मानित किया।
श्री नागेन्द्र ने सम्मान के लिए लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की सचिव  सुधा द्विवेदी एवं लोक संस्कृति योद्धा शशि कांत द्विवेदी गोपाल का हृदयतल से आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments