Breaking

मंगलवार, 20 दिसंबर 2022

सरकपुर में बैठक कर किसान एकता संघ ने सुनी किसानों की समस्याएं, दिया निस्तारण करवाने का आश्वासन

दनकौर ÷ सोमवार आज दिनांक 19 दिसम्बर को किसान एकता संघ की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की अध्यक्षता में दनकौर कोतवाली के सरकपुर गांव में विनोद रौसा के निवास पर हुई बैठक ।
बैठक का संचालन राकेश चौधरी जी ने किया ,
इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय मीडिया रमेश कसाना ने बताया की बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई ,
ग्राम वासियों ने बिजली विभाग से संबंधित आदि अन्य समस्याओं से संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराया  और संगठन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया गया ।
इस दौरान बैठक में सर्व सम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए वरुण रौसा को युवा जिला उपाध्यक्ष,प्रदीप नागर को सदर तहसील युवा सचिव,साधू सिंह को ग्रेटर नोएडा उपाध्यक्ष,आदित्य रौसा को ग्राम अध्यक्ष सरकपुर,जयप्रकाश को ग्राम उपाध्यक्ष सरकपुर तथा सलेक चन्द शर्मा ग्राम अध्यक्ष चीती मनोनीत किया गया।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई ।
इस मौके पर चौधरी बाली सिंह,सोरन प्रधान,बबली कसाना,श्रीकृष्ण बैसला,रमेश कसाना,वनीश प्रधान, वंदना चौधरी,पप्पू मोरना,धर्मपाल प्रधान,अरविंद सेक्रेटरी,आशु खान,राकेश चौधरी,सहदेव चोटी वाले,अमित नागर,डॉ जाफ़र खान,नीरज कसाना,रवि कसाना सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments