कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना पुलिस क्षेत्र में हो रहे लगातार चोरियो को संज्ञान में लेते हुए और उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ,उप नि जमालुद्दीन खा,उप नि हनुमान प्रताप सिंह मय हमराह रात में गश्त के लिये निकले थे।तभी मुखबिर की सूचना आती है कि कनैली चौकी अंतर्गत ग्राम बकोढा पुलिया के पास संदिग्ध परिस्तिथि में दो मोटरसाइकिल लेकर छह लोग खड़े है। सूचना प्राप्त होते ही सराय अकिल पुलिस एक्शन में आई और मोटरसाइकिल सवार सभी युवको को धर दबोचा।तलासी के दौरान एक युवक के पास से देसी तमंचा 315 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया।सभी को सराय अकिल थाना लाकर पूछे जाने पर मोटरसाइकिल चोरी और बेचने की बात कबूला।पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना परिचय सुभम सोनी पुत्र सोनू सोनी निवासी ग्राम बहूँगारी,हर्षित बधिक पुत्र मखन लाल निवासी फाकिराबाद,कल्लू गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता निवासी बेनी राम कटरा,अजित सिंह पुत्र उदय सिंह गोबिंदपुर,अमित सिंह पुत्र धर्मराज सिंह निवासी ग्राम बुआराम का पूरा,मो सैफ पुत्र मो सफीक निवासी ग्राम टिकरा पनारा गोपाल पुर के रूप में दिया।सराय अकिल पुलिस ने अभियुक्तों द्वारा दिये गए निशानदेही पर तीन मोटरसाइकिल और बरामद किया।कुल पांच चोरी के बाईक पुलिस ने बरामद किया।
मंगलवार, 20 दिसंबर 2022
सराय अकिल पुलिस ने पकड़ा मोटरसाइकिल चोरो का गिरोह
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
अपराध
Tags:
अपराध
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments