Breaking

शनिवार, 3 दिसंबर 2022

उत्तर प्रदेश / लखीमपुर डायरी : जनजागरण एंव संचार का श्रंखलाबद्ध विचार, संस्करण 3

                             लखीमपुर डायरी


■ पूर्व चेयरमैन डॉ इरा श्रीवास्तव ने किया प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन
★  सी बी सिंह गौड़ मेमोरियल सेकेंडरी सीनियर कॉलेज में छात्र छात्राओं  द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ड़ॉ इरा श्रीवास्तव ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी की गरिमामयी अतिविशिष्ट उपस्थिति ने आयोजकों का उत्साह दोगुना किया।

■जयंती :
★  देश के प्रथम राष्ट्रीय डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर ने शहर के शहपुरा कोठी मोहल्ले पर स्थित श्री दुर्गे चित्रगुप्त मन्दिर में अंतर्राष्ट्रीय चित्रांश दिवस एंव अधिवक्ता दिवस के रूप में जयंती मनाई। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष एड राजेश श्रीवास्तव एवं महासचिव प्रदीप सक्सेना मुकेश ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

■ कार्यशाला:
★ अगस्ता इंटरनेशनल फाउंडेशन और बलरामपुर चीनी मिल्स प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय विज्ञान प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन लखीमपुर बीआरसी छाउछ पर किया गया।

                     ■ जनसमस्या :
★  लखीमपुर के जिला महिला अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्थाओं का अम्बार है। यहां
नसबंदी विभाग का छज्जा टूटकर आधा झुक गया है,कभी भी मरीजों के ऊपर गिर सकता है छज्जा और हो सकती है बड़ी दुर्घटना।

■ अपराध :
★  थाना सम्पूर्णानगर पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा गस्त चेकिंग के दौरान 06 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद कर 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
★  थाना नीमगांव पुलिस द्वारा 05 नफर अभियुक्तों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से कुल 21740 रुपये नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों में 1 इब्राहिम हुसैन पुत्र याशीन हुसैन नि0 ग्राम सिरसा थाना नीमगांव, 2 चन्द्रकेश पुत्र परशुराम नि० ग्राम लक्ष्मणनगर थाना मितौली, 3. सुभाष चन्द्र पुत्र कैलाश चन्द्र नि0 ग्राम रामनगर थाना मितौली , 4. रामचन्द्र पुत्र रामअवतार नि० ग्राम मुन्नूगंज थाना गोला , 5. सुनील कुमार पुत्र अशर्फी लाल नि0 ग्राम परसेहरा थाना मितौली हैं।
★ थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, वांछित अभियुक्त नितिन उर्फ रानू को गिरफ्तार किया गया।

■ एक्शन में खीरी पुलिस :
★ मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत एन्टीरोमियो टीम थाना चन्दन चौकी द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों,कॉलेज,ग्राम/मौहल्लों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओ/बालिकाओ/छात्राओ को महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक कर संदिग्धों से पूछताछ करके सख्त हिदायत दी गई।
● इसी क्रम में थाना फरधान द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों,कॉलेज,ग्राम/मौहल्लों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओ/बालिकाओ/छात्राओ को महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक कर संदिग्धों से पूछताछ करके सख्त हिदायत दी गई।

■ सुनवाई
 ★ : तिकुनिया कांड भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत के मामले में आज  एडीजे प्रथम की अदालत में आज किसान पक्ष से जुड़े आरोपियों की डिस्चार्ज एप्लिकेशन पर सुनवाई हुई , चारों आरोपियों की डिस्चार्ज अर्जियां खारिज की गई, एडीजे सुनील कुमार  5 दिसम्बर को तय करेंगे आरोप, चारो आरोपियों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप है।

■ हड़ताल 
★ - बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की आज भी हड़ताल,अधीक्षण अभियंता कार्यलय पर मांगो को लेकर बैठेंगे कर्मचारी व अधिकारी।

■ समाधान दिवस :
★  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन सम्पन्न हुआ। इसके अलावा जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में जनशिकायते सुनी।

■ गौ सेवा :
★ देवकली रोड से बीमार बछड़े की सूचना मिलते ही फौरी तौर पर सक्रिय हुए गौ सेवक परिवार ने मौके पर पहुंचकर बछड़े का प्राथमिक उपचार किया एवं सेवा की। यह सूचना आशुतोष ने दी थी, जिस पर गौ सेवक परिवार के देव जुनेजा के विचारों को आत्मसात कर गौ सेवक परिवार टीम के जसवंत राज, करन मौर्य आदि ने बीमार नंदी की तीमारदारी व उपचार किया।

■ ★ नगर निकाय :
★ निकाय चुनावों के लिए अध्यक्ष पदों के आरक्षण सम्बंधी आज 3 बजे लखनऊ में होने वाली प्रेस वार्ता अपरिहार्य कारणों से फिलहाल टाल दी गई है।

■ स्वास्थ्य
★ अब मानसिक रोगियों की जिले में ही होगी मानसिक विकलांगता की जांच, लखनऊ मेडिकल कॉलेज जाने से मिलेगा छुटकारा। 
★ मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा आगामी माह में ब्लॉक स्तर पर स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर वृहद मानसिक स्वास्थय मेलों का आयोजन किया जा रहा है, मानसिक रोगों से ग्रसित मरीजों की अब जनपद में ही जांच सेवा उपलब्ध हो गई है। 
★ मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश  शुक्ला ने बताया कि जिले में खाली चल रहे नैदानिक मनोवैज्ञानिक पद पर नैदानिक मनोवैज्ञानिक स्तुति कक्कड़ की  तैनाती हो गई है। जिसके चलते मानसिक रोगियों की अधिकांश समस्याओं का निदान जिला अस्पताल से ही मिल सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments