16/12/22 दैनिक जनजागरण न्यूज द्वारा सूचना एवं संचार का दैनिक जनजागरण करते विचार लखीमपुर डायरी का आज का अंक आपकी सेवा में प्रस्तुत है ......
● जनपद लखीमपुर में सदर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक योगेश वर्मा के कर कमलों से डॉ. प्रिया सक्सेना के क्लीनिक का उद्घाटन कर शुभारंभ किया, इस अवसर पर जिले के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
● आज जनपद में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह के एकदिवसीय दौरे ने भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। कार्यकर्ताओं ने शहर की सीमा पर श्री सिंह का अभिनंदन व स्वागत किया।
● गत दिवस चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि महाविद्यालय लखीमपुर खीरी (कैम्पस) जमुनाबाद गोला का उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (कृषि) बलदेव सिंह ने औलख काऔचक निरीक्षण किया, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।उन्होंने पूरे कैंपस का विधिवत निरीक्षण किया एवं निर्माणाधीन हॉस्टल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। हॉस्टल के धीमे निर्माण कार्य देख कर अधिकारियों को फटकार लगाई।
● प्रशासन गांव की ओर : मुख्य सचिव, उप्र लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जायेगा। इस वर्ष भी प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह–प्रशासन गांव की ओर 19 से 25 दिसम्बर 2022 के मध्य बनाए जाने का निर्णय लिया है।
● सौंदर्यीकरण : इन दिनों शहर के निकट एक मात्र पिकनिक स्पॉट इंदिरा मनोरंजन वन की खूबसूरती निखारने काम चल रहा है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने इंदिरा मनोरंजन पार्क के सुदृढ़ीकरण, सौंदयीकरण के लिए चल रहे कार्य की गहन समीक्षा की संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।
डीएम ने कार्यदायी संस्था से इंदिरा मनोरंजन वन में चल रहे सुदृढ़ीकरण, सौंदयीकरण एवं कायाकल्प के काम की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए।
● शोक : जिला निर्वाचन कार्यालय, खीरी में कार्यरत कपिल शर्मा, कनिष्ठ सहायक का 15 दिसम्बर (दिन बृहस्पतिवार), 2022 को आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। कलेक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन हुआ। डीएम, एडीएम समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने शोक संदेश दिया एवं दो मिनट का शोक व्यक्त किया गया।
● शोक : शहर के युवा कवि कुलदीप श्रीवास्तव के स्वर्गीय पिता की आत्मशांति के लिए त्रयोदशाह कार्यक्रम पूरी रीति रिवाज से सम्पन्न किया गया। इस मौके पर शहर के प्रसिद्ध व्यक्तित्वों ने शुद्धि हवन में भाग लेकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। समर के पिताजी का बीती 5 दिसम्बर को बीमारी के चलते निधन हो गया था।
● गुरुवार की शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट में शासन की प्राथमिकता वाले 37 प्रारूपो की बृहद समीक्षा की एवं संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना से काम करते हुए विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएं। विकास कार्यक्रमों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन, गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित हो।
डीएम ने 25 लाख की लागत से ऊपर के विकास कार्यों की बृहद समीक्षा की, संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि आवंटित एवं निर्माणाधीन सभी विकास कार्यो की माहवार अपनी कार्ययोजना बनाकर डीएसटीओ के माध्यम से सीडीओ व उन्हें प्रस्तुत करें।
● जनसुनवाई समाधान प्रणाली : आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायत का निवारण समय और सूचीबद्ध तरीके से किया जाए। अधिकारी कोताही न बरतें। गुरुवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने आइजीआरएस (जनसुनवाई समाधान प्रणाली) के संदर्भों के निस्तारण एवं विगत माह में किए गए निस्तारण की स्थिति की गहन समीक्षा की, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अफसरों से पूछा कि आइजीआरएस पोर्टल पर लास्ट लॉगइन कब किया था। शिकायतों का निस्तारण अधीनस्थों पर कतई न छोड़ें, स्वयं अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करते हुए ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराए।
● लखीमपुर खीरी-बिजली विभाग के अफसर डीएम बैठक को नजरअंदाज कर रहे, डीएम की बुलाई बैठक में बिजली विभाग के 7 अफसर नहीं पहुचे, नाराज़ जिलाधिकारी ने सभी का वेतन रोकने के आदेश दिए।@ऋषभ ग्रुप
● तिकुनिया हिंसा कांड किसान पक्ष मामले में आज से ट्रायल शुरू होगा, किसान पक्ष के वादी मुकदमा जगजीत सिंह की गवाही होगी, मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा समेत 14 के खिलाफ आरोप तय हो चुके है आरोप, एडीजे कोर्ट में आज से तिकुनिया हिंसा का ट्रायल शुरू, मुकदमे में भी नहीं हो सकी गवाही। अभियोजन ने बताया कि वादी मुकदमा बीमार हो गया है। उसी के होने थे बयान। अगली सुनवाई 2 जनवरी को।@ऋषभ ग्रुप
● मांग : महेवागंज बाजार के साप्ताहिक बंदी के लिए डीएम से मिले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। उन्होंने डीएम से मिलकर महेवागंज बाजार को भी सप्ताह में एक बार बंद करवाने के लिए आदेश देने के लिए ज्ञापन सौंपा है।@ऋषभ ग्रुप
● हादसा : ईसानगर सिसैया मार्ग पर चौपहिया वाहन की टक्कर में महिला की मृत्यु बाइक चालक जख्मी।@ऋषभ ग्रुप
● मुहूर्त : वैवाहिक मांगलिक कार्यों पर आज से लगा विराम, आज सुबह 10.15 बजे से शुरू हुआ है खरमास, एक माह के लिए लगा है खरमास , खरमास के चलते विवाह, शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे, 14 जनवरी तक खरमास के चलते नहीं होंगे शुभ कार्य.
● "पतली कमरिया" का असर पहुंचा मोहम्मदी- स्कूली बच्चे स्कूल में बना रहे हैं वीडियो रील, वीडियो मोहम्मदी के एक इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है।@ऋषभ ग्रुप
■ अपराध
● थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 नफर अभियुक्तों को अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया।
● थाना गोला पुलिस द्वारा, 06 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● थाना मितौली पुलिस द्वारा, 01 नफर वांछित अभियुक्त दिलशाद उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया।
● थाना मितौली पुलिस द्वारा, 01 नफर वांछित अभियुक्त अहमद पुत्र शराफत अली को गिरफ्तार किया गया।
● थाना मितौली पुलिस द्वारा, 01 नफर वांछित अभियुक्त अहमद पुत्र शराफत अली को गिरफ्तार किया गया।
■ पुलिस मार्च
● कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से खीरी जिले में थाना फरधान, सिंगाही, मैलानी, फूलबेहड़ पुलिस द्वारा अपने अपने इलाके में पैदल मार्च किया गया।
■ योग शिविर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments