साहिबगंज। दिल्ली में 'श्रद्धा वॉल्करहत्या कांड' की लोमहर्षक वारदात को देश भूला भी नहीं है कि झारखंड के साहिबगंज जिले केहत्या कांड ने प्रदेश को रुला दिया. साहिबगंज के बोरियो में शादीशुदा रबिका पहाड़िन को कटर से 12 टुकड़ों में काट दिया गया. वह गोंडा पहाड़ की रहने वाली थी. शादी के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला में रह रही थी. पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने देरशाम रबिका पहाड़िन के शव को 12 हिस्सों में बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला में एक पुराने बंद घर के बाहर से बरामद किया. रबिका के कटे अंगों को कुत्ते घसीट रहे थे. साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने सुबह घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक दिलदार अंसारी ने रुबिका से दूसरी शादी की थी. पिछले कुछ दिन से रुबिका गायब थी. शनिवार शाम रुबिका के परिवार के सदस्यों ने बोरियो थाना को उसके लापता होने की जानकारी दी. शनिवार रात एक महिला के शरीर के टुकड़े बरामद किए गए. प्रेम प्रसंग महिला की हत्या के बाद उसके शव को इलेक्ट्रिक कटर जैसे किसी धारदार यंत्र से काटा गया है. रविवार सुबह से सर्च ऑपरेशन जारी है. इसमें डॉक्टर की टीम को भी शामिल किया गया है. साथ ही डॉग स्क्वायड भी शामिल है. एसपी ने बताया कि रुबिका के प्रेमी दिलदार के सभी संबंधियों के घर पर छापा मारा गया है. दिलदार के परिजनों की निशानदेही पर मुख्य आरोपित दिलदार के मामा मो. मोइनुल अंसारी के घर सेहत्या में प्रयुक्त दो धारदार हथियार बरामद किए गए हैं. हालांकि मो. मोइनुल अंसारी मौके से फरार हो गया. शव के बरामद हिस्सों की बोरियो सीएचसी प्रभारी डॉ. सलखु चंद हांसदा और डॉ. विनोद कुमार बोरियो की टीम ने मानव अंगों के रूप में पहचान की है. घटनास्थल से एक अंगुली, एक कंधा, एक कूल्हा, एक हाथ, पीठ का निचला हिस्सा, फेफड़ा एवं पेट के अंश मिले हैं. उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराये के मकान में लिव इन में रह रहे आफताब पूनावाला ने झगड़े के बाद अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वॉल्कर की बेहरमी सेहत्या कर दी थी. उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और उनको 18 दिन तक फ्रिज में रखा. वह धीरे-धीरे शव के टुकड़ों को जंगल में फेंकता रहा.
सोमवार, 19 दिसंबर 2022
Home
/
अपराध
/
दिल्ली / साहिबगंज में 12 टुकड़ों में मिला युवती का शव, पति हिरासत में, मामलें में जांच जारी
दिल्ली / साहिबगंज में 12 टुकड़ों में मिला युवती का शव, पति हिरासत में, मामलें में जांच जारी
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
अपराध
Tags:
अपराध
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments