प्रयागराज : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में स्पेशल कोर्ट ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को 10 दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में सौंपने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा है कि आरोपी को 23 दिसंबर दोपहर 2 बजे तक कस्टडी में पूछताछ इत्यादि के लिए सौंपा जाता है।कोर्ट ने यह भी कहा कि हिरासत में लेने एवं हिरासत अवधि समाप्त होने पर न्यायिक अभिरक्षा में सौंपने के वक्त आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। अदालत ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की कोई थर्ड डिग्री का प्रयोग कर उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही अदालत ने आरोपी को एक सुविधा भी प्रदान की है कि वह इस अवधि के दौरान अपने अधिवक्ता से संपर्क कर सकता है लेकिन अधिवक्ता ईडी की कार्रवाई में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
इससे पहले मुख्तार को सुबह बांदा जेल से प्रयागराज की ओर कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया।
प्रयागराज में मुख्तार की पेशी के मद्देनजर कोर्ट की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रयागराज में ईडी से जुड़े मामलों की सुनवाई जिला जज करते हैं।प्रवर्तन निदेशालय मनी लांड्रिंग केस में पूछताछ करने के लिए मुख्तार को अपनी कस्टडी में लेना चाहता है।मनी लांड्रिंग केस में मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और साले सरजील रजा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments