कौशाम्बी। आईपीएस बृजेश श्रीवास्तव ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं जनता में भयमुक्त वातावरण स्थापित बनाए रखने हेतु भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंझनपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में पैदल गस्त की।क्षेत्राधिकारी मंझनपुर एवं प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर एवं भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कस्बे में भ्रमण किया। एसपी ने कस्बे में पैदल भ्रमण करते हुए आम जनमानस के साथ व्यापारी बंधुओ से भी वहा की स्थिति की जानकारी ली।एसपी ने बिना भय व्यापार करने एवं किसी भी प्रकार की असहजता महसूस होने पर सीधे पुलिस से संपर्क करने की अपील किया।एसपी ने स्वयं खड़े होकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कराई।लोगो से यातायात के नियमो का कड़ाई से पालन करने का अपील किया। जरिए वायरलेस एसपी ने पीआरवी 1195 का लिया लोकेशन लेकर आवश्यक निर्देश दिए। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने मंझनपुर कस्बे में पैदल गस्त के दौरान अचानक वायरलेस से पीआरवी 1195 का लोकेशन ले लिया।एसपी के लोकेशन लेने पर पीआरवी अपने प्वाइंट पर मौजूद रही।एसपी ने निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया।एसपी के इस औचक निरीक्षण से पीआरवी वाहनों में हड़कंप मचा रहा।
शुक्रवार, 18 नवंबर 2022
एक्शन में एसपी : पैदल गस्त कर जनता को दिलाया भयमुक्त सुरक्षा का एहसास
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments