लखीमपुर खीरी। भारत नेपाल सीमा और थारू जनजाति के लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और उनके लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं किस समीक्षा के लिए सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा सीएचसी पलिया, सीएचसी गौरीफंटा और धुसकिया सब सेंटर का निरीक्षण किया गया।
एसीएमओ डॉ बीसी पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए पलिया सीएचसी एवं चंदन चौकी सीएचसी का निरीक्षण किया गया है। जहां पर थारू जनजाति के लोगों और आम जनमानस के लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी करी गई।
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता द्वारा बताया गया कि यह दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भारत नेपाल सीमा पर होने के चलते बेहद महत्वपूर्ण है और खासकर थारू जनजाति के लोगों के दृष्टिगत इन दोनों ही सीएससी को और अधिक सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा रहा है। सीएससी पलिया को मिनी जिला चिकित्सालय के रूप में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे एक बड़ी आबादी को मुख्यालय जो कि करीब 1150 किलोमीटर से अधिक है तक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अल्ट्रासाउंड सेवा सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और समस्त आवश्यकता की औषधियां उपलब्ध कराई गई हैं। 19 नवंबर से अल्ट्रासाउंड की सेवा शुरू हो जाएगी। जिससे गर्भवती माताओं को विशेष लाभ मिलेगा।
सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा ग्राम धुसकिया में सब सेंटर का निरीक्षण किया और वहां डॉ. बीसी पंत द्वारा आयुष्मान गोल्डन कार्ड की समीक्षा की गई। सीएचसी पलिया अधीक्षक डॉ भरत द्वारा सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता को क्षेत्र में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं से अवगत कराया गया। वहीं डीजीएम अनुज प्रताप सिंह द्वारा आयुष्मान गोल्डन कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत रूप से यह बताया गया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थी प्रति परिवार 5 लाख रुपए तक का लाभ ले सकते हैं। आयुष्मान सूचीबद्ध चिकित्सालय में एवं समस्त पंचायत सहायक, समस्त जन सेवा केंद्र संचालक, आशा बहनों एवं आयुष्मान मित्र द्वारा राशन कार्ड या प्रधानमंत्री जी का पत्र तथा आधार कार्ड ले जा कर बनवा सकते हैं जो की पूर्णतया निशुल्क बनाए जायेंगे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments