Breaking

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

दुनिया का सबसे खतरनाक साइको किलर, हत्या करने के बाद ............ पढ़ें

श्रद्धा हत्याकांड को लेकर दिनोंदिन नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं. आरोपी आफताब ने जिस तरह से श्रद्धा की हत्‍या की और फिर सबूत मिटाने के लिए नई-नई चाल चलता रहा, उसने बड़ी बेरहमी से शरीर के 35 टुकड़े कर दिए और उन्‍हें रोजाना ठिकाने लगाने का काम करता रहा, ऐसे ही आज हम आपको एक ऐसे साइको किलर की कहानी बता रहे हैं, जिसने एक शख्‍स को अपने घर बुलाया और उसकी हत्‍या करने के बाद उसका प्राइवेट पार्ट पकाकर खा गया और उसकी वीडियो भी बनाई. जी हां, ये कहानी आपको हैरत में डाल सकती है, लेकिन जर्मनी के रॉटेनबर्ग में रहने वाला कम्यूटर टेक्नीशियन आर्मिन मेवाइज  के लिए ये आम बात थी.कम्यूटर टेक्नीशियन आर्मिन मेवाइज को खतरनाक साइको किलर्स में से एक माना जाता है. ये जर्मनी  के रॉटेनबर्ग का रहने वाला है. आर्मिन ने एक शख्स को अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी बल्कि उसका वीडियो भी बनाया और उसका प्राइवेट पार्ट पकाकर खा गया. ये बात साल 2001 की है, जब उसने बर्नाड ब्रांडेस का कत्ल करके न सिर्फ उसका प्राइवेट पार्ट खाया बल्कि पूरी वीडियो बनाकर अपनी वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया.इसके बाद आर्मिन को साल 2002 में गिरफ्तार कर लिया गया और उसे 2004 में उम्रकैद की सजा भी हुई. हालांकि, अब उसकी सजा खत्म हो चुकी है. आर्मिन का कहना है कि जिस शख्स को उसने खाया था. उस शख्‍स ने खुद वॉलंटियर के तौर पर मुझसे संपर्क किया था. उसका यह भी दावा है कि जर्मनी में लगभग 800 लोग ऐसे हैं जो इंसान का मांस खाने जैसी वहशी प्रैक्टिस फॉलो करते हैं. आर्मिन के अनुसार, उसने अपनी वेबसाइट पर एड डाला था जिसके बाद बर्नाड ब्रांडेस ने उनसे संपर्क किया. आर्मिन ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया है कि वे लोग कैनिबलिज्म के जरिए दुनिया की काली शक्तियों से संबंध स्थापित करना चाहते हैं.आर्मिन ने कोर्ट में यह बात कबूल की है कि वो बहुत ही कम उम्र से इंसान को खाने के सपने देखा करता था. उसने बताया कि मां की मौत के बाद, मैंने बाकायदा अपने एक बाथरूम को स्लॉटर हाउस में बदल दिया था. आर्मिन ने न सिर्फ ब्रांडेस को मारा बल्कि 10 महीने तक उसके मांस को एक फ्रीजर में रख कर रखा और रोज खाता रहा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments