Breaking

मंगलवार, 8 नवंबर 2022

नगर निकाय चुनाव : प्रयागराज के ट्रांसपोर्ट नगर की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी

प्रयागराज नगर निगम प्रयागराज के चुनाव की तिथियां आने वाली है लेकिन शासन ने नए परिसीमन के अनुसार क्षेत्रों को संशोधित करते हुए सीमांकन किया। जिसमें कुछ नए मुहल्लों को जोड़ते हुए ट्रांसपोर्ट नगर को वार्ड संख्या 49 के रूप में नगर निगम में दर्ज किया गया है। नए परिसीमन के अनुसार वार्ड संख्या 49 ट्रांसपोर्ट नगर में आने वाले मोहल्लों में भोला का पुरा, उमरपुर नीवां का आंशिक भाग, मधुबन बिहार कॉलोनी आदि को शामिल करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर वार्ड का विस्तार किया गया । जबकि 31 तारीख को प्रयागराज जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित नई परिसीमन के अनुसार मतदाता सूची में अभी भी इन मोहल्लों से एक भी मतदाताओं का नाम नहीं जुड़ा है। यह सभी नाम यथावत अपने पुराने वार्ड संख्या 1 सुलेमसराय के रूप में पूर्व में नगर निगम चुनाव में मतदान करते रहे हैं। यह सुलेम सराय वर्तमान में वार्ड नं0 2 सुलेम सराय के नाम से नगर निगम चुनाव 2022 में दर्ज है।  वार्ड संख्या 49 ट्रांसपोर्ट नगर के परिसीमन में हरवारा नाम का कोई मोहल्ला नहीं है जबकि पूर्व के चुनाव में हरवारा के 1427 मतदाताओं का नाम अभी भी वार्ड नं0 49 (ट्रांसपोर्ट नगर) की मतदाता सूची में शामिल  है। जो इस परिसीमन के बाद हरवारा वार्ड में जाने चाहिए थे जो अभी भी इसी ट्रांसपोर्ट नगर के मतदाता सूची में शामिल है। अगर प्रशासन इन गड़बड़ियों को दुरुस्त नहीं करता है तो पूरा का पूरा भोला का पुरा, मधुबन विहार कॉलोनी, उमरपुर नीवां का आंशिक भाग के मतदाताओं के साथ धोखा होगा। उक्त आपत्तियों को जिला प्रशासन से त्रुटियों को सही करते हुए नई मतदाता सूची प्रकाशित करने की मांग की। ट्रांसपोर्ट नगर से पार्षद प्रत्याशी रेखा संतोष तिवारी (मीडिया प्रभारी, प्रीतम नगर मंडल महिला मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, प्रयागराज ) ने जिलाधिकारी, प्रयागराज एवं निर्वाचन अधिकारी, प्रयागराज को देने के पश्चात प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से  दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments