साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है. इससे पहले दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर 2022 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था. सूर्य ग्रहण के सिर्फ 15 दिनों के बाद देव दीपावली के दिन 8 नवंबर 2022 को साल का ये आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था. 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन लग रहा है. साल का ये अंतिम चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा.
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को भारत में 5 बजकर 32 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. साल का ये आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा.
कहां-कहां दिखाई देगा ये चंद्र ग्रहण:
यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से दर्शनीय होगा. दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप से कोई ग्रहण दिखाई नहीं देगा.
भारत में कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण:
भारत में, पूर्ण ग्रहण केवल पूर्वी भागों से दिखाई देगा . कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, राँची, गुवाहाटी में साल के इस अंतिम चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा.
चंद्र ग्रहण का सूतक काल :
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ये चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा इसलिए ग्रहण के दौरान इसका सूतक काल भारत में भी मान्य होगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments